मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बलरामपुर: प्रशासन ने नही सुनी पुकार,ग्रामीणों ने बांध बनाकर पेश की आत्मनिर्भरता की मिशाल

बलरामपुर: जनपद बलरामपुर के अंतर्गत सदर विकासखंड के ग्रामपंचायत खजुरिया में गांव के पश्चिम ओर बह रहे नाले में जब जलस्तर उफान पर आया तो पानी के बहाव ने बंधे को काटकर अपना रास्ता गांव की ओर कर लिया जिसस…

बलरामपुर: प्रशासन ने नही सुनी पुकार,ग्रामीणों ने बांध बनाकर पेश की आत्मनिर्भरता की मिशाल
बलरामपुर: प्रशासन ने नही सुनी पुकार,ग्रामीणों ने बांध बनाकर पेश की आत्मनिर्भरता की मिशाल | फ़ोटो: TVL News

बलरामपुर: जनपद बलरामपुर के अंतर्गत सदर विकासखंड के ग्रामपंचायत खजुरिया में गांव के पश्चिम ओर बह रहे नाले में जब जलस्तर उफान पर आया तो पानी के बहाव ने बंधे को काटकर अपना रास्ता गांव की ओर कर लिया जिससे आस पास के खेत तालाब में बदल गए और सड़क कटने लगा तथा कई एकड़ खेत जलमग्न हो गए| अभी हाल ही में जब कुछ किशोर पानी को पार कर अपने खेत को जा रहे थे तभी खेत मे पानी अत्यधिक आ जाने से वो डूबने लगे पुकार और चिल्लाने पर अन्य ग्रामीणों की मदद से उन बच्चों को बचाया गया तथा ग्रामीणों को हरा चारा लाने तथा अपने खेतों में काम करने हेतु मजबूरन इसी पानी मे होकर निकलना पड़ता था जिससे जान का खतरा बना हुआ था तथा कई एकड़ फसल डूबने से बर्बाद हो गए।




प्रशासन को सूचित करने के बाद भी जब मौके पर जांच करने एवं सुधि लेने कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि नही पहुंचा तब ग्रामीणों ने मिलकर स्वयं ही प्रधानमंत्री मोदी के अभियान को आगे बढ़ाकर आत्मनिर्भरता की मिशाल पेश करते हुए आपस मे आर्थिक सहयोग तथा मदद से बांस बल्ली को दोनों छोर पर मजबूती से बांध दिया तथा लगभग तीन हजार बोरियों में मिट्टी भरकर पानी मे डालकर बांध बनाने लगे|




गांव के ही राम उग्गर यादव ने बताया कि बांध कटने से ग्रामीणों को जान-माल एवं फसल के साथ साथ गांव की ओर पानी मुड़ने से जब जलस्तर बढ़ जाएगा तब स्थिति बहुत भयावह हो जाएगी एवं कई मुख्य मार्ग भी कटान में चले जायेंगे और  समाजसेवी सुनील शुक्ला ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीणों के स्थिति और परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को कटान रोधी विकल्पों का प्रयोग कर पानी बहाव का रास्ता सीधा करना चाहिए तथा बांध का निरीक्षण कर ग्रामीणों द्वारा बनाये बांध को और मजबूती से बनाना होगा।




गांव के ही राघव सरन सोनी, अखिलेश पांडेय, उमानाथ पांडेय, प्रताप नारायण पांडेय, चिंकान यादव, राममिलन यादव, हजारी प्रसाद,बंशी,फूलचंद यादव,हृदय राम, अयोध्या विश्वकर्मा , कृष्ण मोहन तिवारी, संतोष यादव, सदानंद तिवारी, सुनील यादव जंगली कश्यप, अनिल मिश्रा,संतोष सिंह आदि ने मिलकर अस्थाई बांध बनाया है तथा प्रशासन से स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।





रिपोर्ट-सुरेश त्रिपाठी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।