नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के साथ आज तीन घंटे तक बैठक की| बैठक के बाद उन्होंने कहा कि उनके प्रतिद्वंदी द्वारा सुझाया गया कोई "रोटेशन फॉर्मूला" नहीं था| बघेल ने यह भी कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ में सभी कांग्रेस विधायकों का समर्थन प्राप्त है और उन्होंने राहुल गांधी को राज्य में खुद आने और स्थिति देखने के लिए आमंत्रित किया|
दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,'छत्तीसगढ़ के विकास और राजनीति के बारे में राहुल गांधी के साथ विस्तार से चर्चा हुई। मैंने सभी बातें उनके सामने रखी। मैंने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे छत्तीसगढ़ आए और वे अगले हफ़्ते छत्तीसगढ़ आएंगे|
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,''मैं राहुल गांधी जी से सब कुछ बता दिया। राजनीतिक के साथ-साथ 'छत्तीसगढ़ के विकास और राज्य प्रशासनिक चर्चा भी हुई। अंत में मैंने राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ आने का अनुरोध किया। उन्होंने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार कर लिया, वह अगले सप्ताह वहाँ आएंगे |
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,''वह (राहुल गांधी) पहले बस्तर जाएंगे और वहां विभिन्न परियोजनाओं और कार्यों का निरीक्षण करेंगे
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से जब राज्य के मुख्यमंत्री पद के संबंध में 2.5 साल के फॉर्मूले के बारे में पूछा गया ,'तो उन्होंने जवाब दिया,'' मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,पीएल पुनिया पहले ही इस पर सफाई दे चुके हैं, मुझे आगे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मैंने अपने नेता से जो कुछ भी चाहा है कह दिया है|
छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस में संकट का मामला पार्टी हाईकमान की परेशानी बढ़ा रहा है राज्य के 50 से अधिक विधायकों ने लीडरशिप मुद्दे पर शु्क्रवार को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की| ज्यादातर विधायक, मौजूदा सीएम भूपेश बघेल के प्रति समर्थन जताने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं| छत्तीसगढ़ के इस संकट में राज्य के सीएम भूपेश बघेल को अपने ही मंत्री टीएस सिंहदेव की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है| बघेल और सिंहदेव, दोनों ने ही इसी सप्ताह राहुल गांधी से भेंट की थी| दोनों ही नेताओं ने कहा था कि पार्टी आलाकमान जो भी फैसला लेगा, हमें मंजूर होगा|