बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में किशोरी की रेप के बाद हत्या कर दी गई। दिन भर खोजबीन के बाद शाम को उसका शव घर से करीब 800 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। बरेली जिले के थाना शाही क्षेत्रान्तर्गत के एक गांव में 15 वर्षीय लड़की अपने घर से प्रातः काल खेत गई थी,घर वापस नहीं आने पर घरवालों के द्वारा ढूंढने पर घर से कुछ दूरी पर शव मिला|
लड़की के सिर में पीछे की ओर धारदार हथियार से हमला किया गया है। किशोरी के कपड़े अस्त व्यस्त थे। खेत में रेप करने और हत्या के दौरान संघर्ष करने के सबूत मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने काफी देर तक शव को उठने नहीं दिया। बाद में अफसरों के कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद लोग माने और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया,''थाना शाही क्षेत्रान्तर्गत एक 15 वर्षीय लड़की अपने घर से सुबह घर से निकली थी| लेकिन वह घर वापस लौट कर नहीं आई है| घरवालों के द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की| जिसके बाद शाम को लड़की का शव घर से 800 -900 मीटर बरामद हुआ है| मृतका के सिर में पीछे की ओर धारदार हथियार का घाव मिला |शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा|
थाना शाही क्षेत्रान्तर्गत के गांव चकदाह की रहने वाली बच्ची छठी कक्षा की छात्रा थी। किशोरी शनिवार सुबह आठ बजे पशुओं का चारा लेने साइकिल से खेत पर गई। बताया जा रहा है कि उसी दौरान कुछ लोग उसे जबरन गन्ने के खेत में ले गये। वहां उन्होंने किशोरी से रेप के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी|
शव खेत में फेंक कर आरोपी भाग गये। किशोरी दोपहर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। शाम करीब साढ़े चार बजे गांव के गोधन के गन्ने के खेत में किशोरी का अर्द्धनग्न शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर शाही पुलिस गांव पहुंच गई। शव के पास डंडे पड़े मिले। साइकिल खेत में पड़ी थी। किशोरी की चप्पलें कुछ दूरी पर पड़ी मिलीं। पुलिस के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। गांववालों का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव गांव से ले जाने देंगे। पुलिसवालों के काफी समझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
छात्रा को दुष्कर्म के बाद काफी बेरहमी से मारा गया। उसके शरीर पर क्रूरता के निशान साफ नजर आए। उसके सिर में पीछे की ओर धारदार हथियार का भी घाव मिला। गंभीर चोट लगने से गर्दन भी सूजी हुई थी। छात्रा की साइकिल और कपड़े शव से कुछ दूर पड़े बरामद हुए हैं।पुलिस आशंका जता रही है कि किसी परिचित ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पहचान छिपाने के लिए दुष्कर्म के बाद उसने बेरहमी से छात्रा का कत्ल कर दिया। जीवित रहने की गुंजाइश न रहे इसलिए गला दबाने के बाद सिर पर भी धारदार हथियार से वार किया। पुलिस आसपास के आवारा और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की दिनभर की गतिविधि की जांच करा रही है। वहीं, परिवार वालों का कहना है कि उन लोगों की किसी से कोई रंजिश नहीं थी इसलिए उन्हें किसी पर शक भी नहीं है