मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश का निधन, राहुल गांधी, सचिन पायलट, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा में कांग्रेस और विपक्ष की नेता इंदिरा हृदयेश का दिल्ली के उत्तराखंड सदन में निधन हो गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आ…

उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश का निधन, राहुल गांधी, सचिन पायलट, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश का निधन, राहुल गांधी, सचिन पायलट, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा में कांग्रेस और विपक्ष की नेता इंदिरा हृदयेश का दिल्ली के उत्तराखंड सदन में निधन हो गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आई हुई थीं। उत्तराखंड भवन में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शव को हल्द्वानी लाया जा रहा है।




कांग्रेस के प्रदेश इन्चार्च देवेन्द्र यादव ने बताया कि इंदिरा दिल्ली में पार्टी बैठक में हिस्सा लेने के लिए आई थीं। हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उत्तराखंड की दिग्गज राजनेता इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक जताया है|  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव, अल्का लांबा, अनिल चौधरी, सरल पटेल समेत कई नेताओं ने डॉ. हृदयेश की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है|




इंदिरा हृदयेश के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया,'उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की एक मज़बूत कड़ी, डॉ इंदिरा हृदयेश जी के निधन का दुखद समाचार मिला। वे अंत तक जन सेवा एवं कांग्रेस परिवार के लिए कार्यरत रहीं। उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान प्रेरणास्रोत हैं। उनके प्रियजनों को शोक संवेदनाएँ।



उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने ट्वीट किया,' उत्तराखण्ड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश जी के अकस्मात और असामयिक निधन से मन स्तब्ध है।  कल ही उनके साथ उत्तराखण्ड के भविष्य को लेकर मैंने कई बातें की थी।  कांग्रेस परिवार के लिए एक भारी क्षति। मेरी परिवारजनों को संतावना व उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति



इंदिरा हृदयेश के निधन पर कांग्रेस(INC) ने ट्वीट किया,''उत्तराखंड कांग्रेस विधायक दल की नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के निधन की खबर स्तब्ध कर देने वाली है। समस्त कांग्रेस परिवार की संवेदनाएं उनके परिजनों और चाहने वालों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।



कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट किया,''वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति एवं इस मुश्किल समय में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।




कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के निधन का दुखद समाचार मिला। आज हमने एक जुझारू नेता, जनप्रिय प्रतिनिधि एवं अभिभावक को खो दिया। ईश्वर उनको श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।



इंदिरा हृदयेश के निधन पर उत्तराखंड कांग्रेस ने ट्वीट किया,''पिछले चार दशक से यूपी से लेकर उत्तराखंड की राजनीति  का बड़ा चेहरा कांग्रेस पार्टी के लिए पूरा राजनीतिक जीवन समर्पित करने वाली एवम उत्तराखंड कांग्रेस परिवार की वरिष्ठ सदस्य, नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा हृदयेश जी का उत्तराखंड सदन, दिल्ली में हुआ आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है।



पूर्व सीएम और बीजेपी नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इंदिरा हृदयेश के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा, 'इंदिरा बहिन जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया और विधायिका के कार्य में पारंगत हासिल की। बहिन जी का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।'



त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट किया,''अभी-अभी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉक्टर इंदिरा हृदयेश जी के निधन का दुःखद समाचार मिलकर मन अत्यंत दुखी है। इन्दिरा बहिन जी ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया और विधायिका के कार्य में पारंगत हासिल की। बहिन जी का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।




समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,''अत्यंत दुःखद!  उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश जी का निधन, अपूरणीय क्षति।  शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना। दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान।  विनम्र श्रद्धांजलि।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।