मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बरेली में भीषण हादसा: बरेली-नैनीताल हाईवे पर ट्रक में 'घुसी' तेज रफ्तार कार, युवती तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में बरेली-नैनीताल हाईवे पर रविवार तड़के भीषण हादसा हो गया| यहां नैनीताल-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन दोस्तो…

बरेली में भीषण हादसा: बरेली-नैनीताल हाईवे पर ट्रक में 'घुसी' तेज रफ्तार कार, युवती तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर
बरेली में भीषण हादसा: बरेली-नैनीताल हाईवे पर ट्रक में 'घुसी' तेज रफ्तार कार, युवती तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर | फ़ोटो: TVL News

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में बरेली-नैनीताल हाईवे पर रविवार तड़के भीषण हादसा हो गया| यहां नैनीताल-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया | मरने वालों में एक युवती भी शामिल है| वही घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| 



यह हादसा बहेडी नैनीताल मार्ग के लोधीपुर चौराहे पर हुआ। हादसा उस वक्त हुआ, जब चारों दोस्त बहेड़ी थाना क्षेत्र के ढाबे से पार्टी करके बरेली लौट रहे थे कि तभी तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई| इस हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल है|



मरने वालों में नोएडा में जॉब करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल, दिल्ली में तैनात CISF के दरोगा संतोष और एक युवती दीप शिखा (प्राइवेट टीचर) शामिल है। बैंक कैशियर केशव गंभीर रूप से घायल है|  घायल केशव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है| ये सभी बरेली शहर के रहने वाले हैं।



जिनकी पहचान 30 वर्षीय राहुल जयसवाल पुत्र अशोक जयसवाल निवासी धोपा मंदिर के पास बरेली कैंट, 30 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र अतर सिंह यादव निवासी सुभाषनगर, बरेली, और 25 वर्षीय दीपशिखा पुत्री संतोष यादव निवासी आरवीआई दक्षिणी इज्जतनगर, बरेली हैं। जबकि 30 वर्षीय केशव पुत्र राजकुमार निवासी कैंट, बरेली घायल है" जिसका इलाज नवोदय अस्पताल बरेली में चल रहा है। तीनों दोस्तों ( राहुल,  संतोष और केशव) ने नोएडा में रहकर एक साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। 



बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के रहने वाला संतोष यादव पहले रेलवे में नौकरी करता था। उसके बाद दिल्ली में सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर नई नौकरी लग गई थी। केशव शाहजहांपुर में बैंक में कैशियर है। राहुल (सॉफ्टवेयर इंजीनियर, नोएडा) की 9 फरवरी 2021 को शादी हुई थी।  मिली जानकारी के मुताबिक,''युवती दीप शिखा की शादी 14 दिसंबर को होनी थी| घर में तैयारियां चल रही थीं| घर में खुशियों का माहौल था| दुल्हन बनकर वह अपनी ससुराल जाने वाली थी| लेकिन, उससे पहले रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया, जिसमें उसकी जान चली गई|



बरेली ग्रामीण के एसपी  राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि आज बहेड़ी में नैनीताल-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के भोर में आगे चल रही ट्रक में पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी और कार ट्रक के अंदर घुस गई। इस हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई और 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है|घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतक के परिवार को सूचना दी गई है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।