बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल): आधार कार्ड, राशन कार्ड और वोटर आई कार्ड में नाम या पता गलत होना आम बात है| इसके बाद लोगों को इसे ठीक कराने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। पश्चिम बंगाल में ऐसी ही लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां राशन विभाग ने श्रीकांत दत्ता की जगह उपनाम में 'कुत्ता' लिख दिया| इसके बाद श्रीकांत दत्ता नाम का शख्स ने फिर विरोध का नायाब तरीका चुना और सरकारी अधिकारी की गाड़ी को बीच सड़क पर घेरकर कुत्ते की तरह भौंकने लगा|
यह मामला पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा का है| राशन कार्ड में उपनाम के गलत लिखे जाने पर एक व्यक्ति ने सरकारी अधिकारी के सामने 'भौंक' कर विरोध किया। प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ। राशन कार्ड में 'दत्ता' की जगह 'कुत्ता' लिखने पर भड़के शख्स ने कुत्ते की आवाज़ निकाल कर अधिकारी को घेरा लिया| श्रीकांत दत्ता ने भौंकते हुए ही ज्वाइंट BDO को अपनी शिकायत दी|
बांकुड़ा-2 प्रखंड के बीकना पंचायत के रहने वाले श्रीकांत दत्ता ने कहा,''राशन कार्ड में मेरे उपनाम को लगातार 3 बार गलत लिखा गया। पहले दो बार श्रीकांत मंडल और श्रीकांती लिखा गया था जबकि इस बार मेरा नाम जोकि श्रीकांत दत्ता है उसे श्रीकांत कुत्ता लिखा गया। मैं फिर से आवेदन के लिए गया था जहां मैंने ज्वाइंट BDO को देखकर प्रदर्शन किया|
श्रीकांत दत्ता ने कहा,''मैं BDO के सामने कुत्ते की तरह बर्ताव करने लगा। उन्होंने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए। हम जैसे आम लोग कितनी बार काम छोड़कर सुधार के लिए आवेदन करने जाएंगे?|