मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

बस्ती: विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पहल पर शुरू हुआ दो सड़कों का निर्माण

बस्ती: भारतीय जनता पार्टी के रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पहल पर चैनपुरवा से ओवर व्रिज एवं पाण्डेय बाजार चौराहे से पालिटेक्निक चौराहे की जर्जर हो चुकी सड़क पर शनिवार से निर्माण कार्य आरम्भ हुआ…

बस्ती: विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पहल पर शुरू हुआ दो सड़कों का निर्माण
बस्ती: विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पहल पर शुरू हुआ दो सड़कों का निर्माण — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: भारतीय जनता पार्टी के रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पहल पर चैनपुरवा से ओवर व्रिज एवं पाण्डेय बाजार चौराहे से पालिटेक्निक चौराहे की जर्जर हो चुकी सड़क पर शनिवार से निर्माण कार्य आरम्भ हुआ। पहले चरण में गिट्टी गिराकर उसे समतल किया जायेगा जिससे बरसात में उसे चलने योग्य बनाया जा सके बाद में उसका विधिवत निर्माण होगा। 



सड़कों पर जब वर्षो बाद निर्माण के लिये गिट्टी गिरी तो लोगों के चेहरों पर मुस्कान थी नागरिकों ने विधायक के इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि दोनों सड़कों का पिछले कई वर्षो से निर्माण न होने के कारण बरसात के दिनों में इस पर चलना जानलेवा हो जाता थ



 विधायक संजय प्रताप ने बताया कि पाण्डेय बाजार जनपद का सबसे प्रमुख थोक व्यवसायिक केन्द्र है और बाजार को जोड़ने वाली दोनों सड़को की हालत बहुत खराब थी नागरिकों के आग्रह और जरूरतों को देखते हुये उन्होने  पी.डब्लू.डी., जिला पंचायत  के वरिष्ठ अधिकारियों से सड़क निर्माण के मामले में विचार विमर्श किया। बताया कि विभागीय अधिकारियों ने कहा है कि उक्त दोनों मार्गो को शीघ्र ही बरसात में चलने लायक बना दिया जायेगा और बरसात के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है





रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।