बस्ती: रेलवे की पर्सनल आईडी पर ई-टिकट का अवैध कारोबार करने वाले दो दलाल गिरफ्तार
बस्ती: बस्ती की आरपीएफ टीम ने सिद्धार्थनगर के कस्बों में छापेमारी करके दो लोगो को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से टीम ने लैपटाॅप व मोबाइल समेत 95 ई टिकट बरामद किए हैं। आरपीएफ टीम के अनुसार इनकी कीम…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती: रेलवे की पर्सनल आईडी पर ई-टिकट का अवैध कारोबार करने वाले दो दलाल गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती की आरपीएफ टीम ने सिद्धार्थनगर के कस्बों में छापेमारी करके दो लोगो को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से टीम ने लैपटाॅप व मोबाइल समेत 95 ई टिकट बरामद किए हैं। आरपीएफ टीम के अनुसार इनकी कीमत दो लाख 87 हजार 27 रुपये हैं बस्ती के आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि इन दिनों कोरोना काल के बाद दिल्ली व मुंबई जाने वालों की तादाद अधिक हो गई है। जिसके कारण टिकट दलाल सक्रिय हो गए है जिनको पकड़ने के लिए ऐसे में टिकट दलालों के पीछे मुखबिरों का जाल बिछाया गया है|
बताया कि सूचना मिलने पर सोमवार की रात एसआई दिलीप कुमार, रवींद्र सिंह, आलोक कुमार सिंह, संजय कुमार पाल और इंद्रजीत गिरी की टीम के साथ इटवा और डुमरियागंज में छापेमारी की गई, जहां मुस्ताक अहमद पुत्र मोहम्मद जाकिर निवासी पिपरा पठानी, थाना इटवा, जिला सिद्धार्थनगर और कलीमुल्लाह पुत्र अमरुल्लाह निवासी राजेंद्र नगर, थाना डुमरियागंज, जिला सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से 95 ई टिकट, एक काउंटर टिकट, एक मोबाइल व एक लैपटाॅप समेत प्रिंटर बरामद किया गया
रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।