बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परसरामपुर थाने के कोहरायें के पास सोमवार तड़के पुलिस की संयुक्त टीम व बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने गोंडा जिले के बदमाश श्याम बाबू और लल्लन को गिरफ्तार कर लिया।
स्वाट टीम, SOG टीम प्रभारी मृत्युंजय पाठक, SHO परसरामपुर राजेश कुमार मिश्र से हुई बदमाश की मुठभेड़। बस्ती जिले के परसरामपुर थाना के कोहराये में हुई पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़। मुठभेड़ में लुटेरा श्याम बाबू हुआ घायल। एक सिपाही भी मुठभेड़ के दौरान हुआ घायल।
लुटेरे श्याम बाबू के पैर में लगी गोली । घायल हालत में जिला चिकित्सालय बस्ती में कराया गया भर्ती ।गोंडा जिले का रहने वाला है बदमाश श्याम बाबू। लुटेरे श्याम बाबू के ऊपर दर्ज हैं 2 दर्जन से अधिक मुकदमे। परसरामपुर में इंटर कॉलेज के लेक्चरर सहदेव तिवारी से हुई लूट में शामिल था लुटेरा। मुठभेड़ में बदमाश लल्लन भी हुआ गिरफ्तार। बदमाशो के पास से अबैध हथियार भी हुए बरामद।
पकड़े गए दोनों बदमाशों पर तीन जून को परसरामपुर में इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त लेक्चरर सहदेव तिवारी से 35 हजार रुपये लूट का आरोप है। सीओ शेषमणि उपाध्याय ने बताया स्वाट, एसओजी और परसरामपुर पुलिस की कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुआ। श्याम बाबू पर दो दर्जन से अधिक चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।