मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Basti news: समाजसेवा की आड़ में कप्तानगंज ब्लाक में लखपती बने दर्जनों ग्राम प्रधान

बस्ती: जनपद के विकास खण्ड कप्तानगंज में दर्जनों ग्राम प्रधान समाजसेवा की आड़ में देखते ही देखते अल्प समय में ही कब लखपती हो गए उसको लेकर जनपद स्तर पर चर्चाओं का बाजार गरम है । दबी जुबान लोग तरह- तरह…

Basti news: समाजसेवा की आड़ में कप्तानगंज ब्लाक में लखपती बने दर्जनों ग्राम प्रधान
Basti news: समाजसेवा की आड़ में कप्तानगंज ब्लाक में लखपती बने दर्जनों ग्राम प्रधान | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जनपद के विकास खण्ड कप्तानगंज में दर्जनों ग्राम प्रधान समाजसेवा की आड़ में देखते ही देखते अल्प समय में ही कब लखपती हो गए उसको लेकर जनपद स्तर पर चर्चाओं का बाजार गरम है । दबी जुबान लोग तरह- तरह की चर्चाएं कर रहे हैं व भ्रष्टाचार की दुहाई देने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं ।


ग्राम प्रधान का पद समाज सेवा से जुड़ा हुआ होता है जो पाँच वर्ष के अन्तराल पर निर्धारित चुनावी प्रक्रिया द्वारा जनता द्वार सीधे चुना जाता है । वर्तमान में सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को अल्प धनराशि का निर्धारित मानदेय भी दिया जाता है । अल्प मानदेय के सहारे और बिना किसी निर्धारित आय स्रोत के बिना विकास खण्ड कप्तानगंज में दर्जनों ग्राम प्रधान लखपती बन गए हैं जिसको लेकर जनपद स्तर पर चर्चाओं का बाजार गरम है । अल्प मानदेय के सहारे ग्राम प्रधानों के लखपती होने को लेकर समाज में तरह -तरह की चर्चाएं चल रही हैं । कुछ लोग सिस्टम पर भी उँगली उठा रहे हैं तो कुछ भ्रष्टाचार की दुहाई तक दे रहे हैं । दबी जुबान जनचर्चाओं की बात करें तो बिना आय स्रोत , अल्प मानदेय के सहारे लखपती बने ग्राम प्रधानों के हाथ भ्रष्टाचार से सने हुए हो सकते हैं ।


Report: कर्मचन्द्र यादव 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।