मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : डायट में बेसिक, माध्यमिक शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में बेसिक शिक्षकों का डिजिटल लिटरेसी, कोडिंग और कंप्यूटेशनल थिंकिंग और माध्यमिक शिक्षकों का नेतृत्व क्षमता संवर्धन का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू…

बस्ती न्यूज़ : डायट में बेसिक, माध्यमिक शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बस्ती न्यूज़ : डायट में बेसिक, माध्यमिक शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में बेसिक शिक्षकों का डिजिटल लिटरेसी, कोडिंग और कंप्यूटेशनल थिंकिंग और माध्यमिक शिक्षकों का नेतृत्व क्षमता संवर्धन का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ।


जिसमें बेसिक के छः ब्लॉकों के 236 शिक्षक और माध्यमिक के 42 प्रधानाचार्यध्प्रधानाध्यापक शामिल हुए।


कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया।


बेसिक शिक्षकों को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य ने कहा कि डिजिटल लिटरेसी प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों में डिजिटल माध्यमों से सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का उपयोग के साथ ही बदलते परिदृश्य में हो रहे तकनीकी परिवर्तनों से परिचित कराना है।


माध्यमिक शिक्षकों को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्यों में नेतृत्व क्षमता विकसित होनी चाहिए जिससे वह अपने छात्रों एवं कर्मचारियों का समुचित विकास करते हुए संस्थान को आगे ले जा सके।


प्राचार्य ने मूल कार्य के प्रति समर्पित रहने व संसाधनों के समुचित प्रयोग पर बल दिया। बेसिक के प्रशिक्षण प्रभारी कुलदीप चौधरी ने कहा कि इसके द्वारा छात्रों को विभिन्न आनलाइन प्लेटफार्म, इंटरनेट मीडिया और डिजिटल उपकरणों के उपयोग के बारे में जागरूक किया जा सकेगा।


माध्यमिक के प्रशिक्षण प्रभारी डॉ रविनाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानाचार्यों को प्रशासन एवं प्रबंधन से आगे बढ़कर एक बेहतर नेतृत्वकर्ता के रूप में अपने आप को विकसित करना चाहिए जिससे वह समाज को बेहतर दिशा दे पाए ।



इस अवसर पर डॉ गोविन्द, कल्याण पाण्डेय, अलीउद्दीन, डॉ रविनाथ, सरिता चौधरी, वंदना चौधरी,  कनिष्क सहायक गरिमा पटेल, नवनीत वर्मा, रमाकांत गौतम ने अपना योगदान दिया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।