मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने, संविधान जलाने के मामले में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

सोमवार को भारतीय दलित वर्ग संघ के राष्ट्रीय सचिव साधू शरन आर्य ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।मांग किया कि गणतंत्र दिवस के दिन पंजाब के अमृतसर में बाबा साहब…

बस्ती न्यूज़ : बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने, संविधान जलाने के मामले में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
बस्ती न्यूज़ : बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने, संविधान जलाने के मामले में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


सोमवार को भारतीय दलित वर्ग संघ के राष्ट्रीय सचिव साधू शरन आर्य ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।


मांग किया कि गणतंत्र दिवस के दिन पंजाब के अमृतसर में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा को खण्डित करने, भारतीय संविधान को जलाने के मामले में दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किया जाय।


ज्ञापन में कहा गया है कि महाकुंभ में साधू सन्तों द्वारा हिन्दू राष्ट्र का संविधान लाये जाने विषयक मामले की जांच कराकर इसे संज्ञान में लिया जाय जिससे देश बिघटन की ओर न बढने पाये।


ज्ञापन देने के बाद साधू शरन आर्य ने कहा कि सरकार स्पष्ट करे कि देश  संविधान से चलेगा या चंद लोग हिन्दू राष्ट्र का नारा देकर वातावरण में भय पैदा करते रहेंगे। यह स्थितियां देश के लिये खतरनाक है।


अच्छा हो सरकार जागे और विघटनकारी तत्वों पर लगाम लगाये। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अर्जक समाज के राष्ट्रीय संयोजक गौरीशंकर,


भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, मुकुमुद्दीन, शिवा जी पासवान, अजय आर्य, हेमन्त कुमार, अजय कुमार, रोहित लाल, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।