मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : कामरू कामाख्या मंदिर में विधि विधान से देवी, देवताओं की प्रतिमायें स्थापित,सुन्दरकाण्ड के साथ भण्डारे में उमड़ी आस्था

विधि विधान से वैदिक मंत्रो के बीच वैदिक परम्परा के अनुरूप विद्वान आचार्यों द्वारा पाण्डेय बाजार बांसी रोड स्थित कामरू कामाख्या मंदिर के विग्रह में शुभ मुहूर्त में विधि विधान से राम जानकी, लक्ष्मण और…

बस्ती न्यूज़ : कामरू कामाख्या मंदिर में विधि विधान से देवी, देवताओं की प्रतिमायें स्थापित,सुन्दरकाण्ड के साथ भण्डारे में उमड़ी आस्था
बस्ती न्यूज़ : कामरू कामाख्या मंदिर में विधि विधान से देवी, देवताओं की प्रतिमायें स्थापित,सुन्दरकाण्ड के साथ भण्डारे में उमड़ी आस्था — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


विधि विधान से वैदिक मंत्रो के बीच वैदिक परम्परा के अनुरूप विद्वान आचार्यों द्वारा पाण्डेय बाजार बांसी रोड स्थित  कामरू कामाख्या मंदिर के विग्रह में शुभ मुहूर्त में विधि विधान से राम जानकी, लक्ष्मण और कामरू कामाध्या माता की प्रतिमा को स्थापित किया गया। मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद आयोजित अनुष्ठान की कड़ी में सुन्दर काण्ड पाठ व कीर्तन के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने हिस्सा लिया।


ज्ञात रहे कि कुछ माह पूर्व पाण्डेय बाजार स्थित प्राचीन कामरू कामाख्या मन्दिर को ध्वस्त कर दिया गया था। इसके बाद अनेक हिन्दू संगठनो, आम जनता, व्यापारी, राजनीतिक नेता तथा युवाओं ने  जन सहयोग में भव्य मन्दिर के निर्माण में योगदान दिया।  कामरू कामाख्या मन्दिर के विग्रह में माता कामरू कामाख्या, रामजानकी तथा लक्ष्मण की अष्टधातु की प्रतिमाओं को विद्वान पंडितो द्वारा मन्दिर के मुख्य पुजारी ने विधि विधान व पूजन शुद्धीकरण कराते हुए स्थापित कराया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी,  लवकुश पटेल, अखिलेश सिंह, हरीश सिंह, के.के. गुप्ता, निखिल सिंह,  दिलीप सिंह, गिरधारी लाल, श्याम सुन्दर जायसवाल, गोपेश पाल मनोज कुमार, राम गोपाल, श्याम जायसवाल, सचिन भाटिया, विक्की गुप्ता, सोनू गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, रविन्द्र सिंह, स्कन्द जायसवाल, विनोद जायसवाल, श्याम सुन्दर जायसवाल, सुनील तुलस्यान, नीरज कुमार गुप्ता, भीम बरगाह, आशुतोष शर्मा, सल्ली, बजरंग लाल, देवांश गुप्ता, अनीष, भोला सिंह, दीपू जायसवाल, शोभी सोनकर, अभिषेक जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, संजय गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, शुभ चन्द, अजीत कुमार, कौशल कुमार, कमल जायसवाल के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।