थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम द्वारा दो गुमशुदा बालिकाओं को बरामद कर उनके पिता को किया सकुशल सुपुर्द,
थानाध्यक्ष वाल्टरगंज श्री उमाशंकर त्रिपाठी मय पुलिस बल द्वारा दिनांक- 22.01.2025 को गुमशुदा हुई बालिकाओं को मनौरी से बरामद किया गया।
बरामद गुमशुदा बालिकाओं द्वारा बताया गया कि वह घर से नाराज होकर अपने मौसी के घर चली गयी थी।
बाद आवश्यक कार्यवाही बरामदशुदा बालिकाओं को उनके पिता को सुपुर्द किया गया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे SO उमाशंकर त्रिपाठी थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, उ0नि0 अर्जुन यादव थाना वाल्टरगंज,
हे0का0 उमेश कुमार थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, म0का0 प्रियंका यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, म0का0 पूजा सिंह थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती शामिल रही.