मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: परसरामपुर इलाके में क्रिकेट के बॉल को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट मामले में 11 गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परसरामपुर थाना के महेसिया नेवादा में क्रिकेट के बॉल को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर 11 अभियुक्त गिरफ्तार। CO हरैया श…

बस्ती: परसरामपुर इलाके में क्रिकेट के बॉल को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट मामले में 11 गिरफ्तार
बस्ती: परसरामपुर इलाके में क्रिकेट के बॉल को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट मामले में 11 गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परसरामपुर थाना के महेसिया नेवादा में क्रिकेट के बॉल को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर 11 अभियुक्त गिरफ्तार। CO हरैया शेषमणि उपाध्याय के नेतृत्व में SHO परसरामपुर  राजेश कुमार मिश्रा ने टीम के साथ किया गिरफ्तार। क्रिकेट के बाल को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार।




सोमवार को परसरामपुर थाना के महेसिया नेवादा के दो पक्षों में हुई थी मारपीट । एक पक्ष से धारा 147, 148, 323, 504, 427, 452 IPC व 3(1)(द),(ध)/ 3(2)(5A) SC/ST Act के तहत दर्ज था मुकदमा। दूसरे पक्ष से धारा 147, 149, 323, 504, 506 IPC व 51 आपदा प्रबन्ध अधिनियम के तहत दर्ज था मुकदमा।


पुलिस ने दोनों पक्षों से 11 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार । पुलिस ने अभियुक्त झिंगई, देवतादी, समयदीन , बाबूलाल, झिनचन्द, देवतादीन,दुर्गा प्रसाद, आज्ञाराम ,आनन्द कुमार ,अंगद कुमार ,सुनील को गिरफ्तार।




गौरतलब है,''परसरामपुर थाना क्षेत्र के महेसिया नेवादा गांव में सोमवार को क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दो पक्षों के 11 लोगों पर एससी एसटी एक्ट तथा मारपीट, बलवा के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया था। एक पक्ष से रमई सोनकर का आरोप था कि सोमवार की शाम को क्रिकेट खेलने के विवाद के चलते सुनील, अंगद, आनंद कुमार, आज्ञा राम, दुर्गा प्रसाद ,देवता दीन ने पीटा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया । दूसरी तरफ से दुर्गा प्रसाद का आरोप है कि रमई सोनकर, झिंगयी, झिनचंद, फूलचंद, बाबूलाल ने उनके पक्ष के लोगों को पीटा।



रमई सोनकर की तहरीर पर एससी एसटी एक्ट तथा दुर्गा प्रसाद की तहरीर पर मारपीट तथा बलवा के आरोप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने झिंगयी, देवतादीन, समयदीन, बाबू लाल, झिनचंद, दुर्गा प्रसाद, आज्ञाराम, आनंद कुमार, अंगद कुमार, सुनील को पकड़ लिया था।
















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।