मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

किसानों के लिए विनाशकारी साबित हुए भाजपा के 4 साल: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के 4 साल किसानों के लिए विनाशकारी साबित हुए हैं। तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों को बड़े पूंजीघरानों क…

किसानों के लिए विनाशकारी साबित हुए भाजपा के 4 साल: अखिलेश यादव
किसानों के लिए विनाशकारी साबित हुए भाजपा के 4 साल: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के 4 साल किसानों के लिए विनाशकारी साबित हुए हैं। तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों को बड़े पूंजीघरानों को आश्रित बना दिया है। न किसान को फसल का दाम मिल रहा है और नहीं उससे किए गये वादे पूरे हो रहे हैं। पिछले दिनों हुई बरसात में हजारों टन गेहूं क्रय केंद्रों में खुले में पड़े रहने से बर्बाद हो गया। किसानों को बहाने बनाकर परेशान किया जा रहा है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''फतेहपुर के असोधरा उपमंडी स्थल में संचालित हाट शाखा में 29 मई से तौल बंद है। हजारों कुंतल गेहूं तौल के इंतजार में पड़ा है। किसान टोकन लेकर भटक रहे है। मंडी में खुले में गेहूं पड़ा है, बारिश के अंदेशे के बावजूद बचाव का कोई प्रबंध नहीं। संभल में गेहूं क्रय केंद्रों पर 50 क्विंटल से ज्यादा किसानों से गेहूं खरीदा नहीं जा रहा है। आगरा में 4 अप्रैल तक गेहूं की खरीद नहीं हुई। 2 महीने पहले जिन किसानों ने आनलाइन पंजीकरण करा लिया था वे भी मारे-मारे घूम रहे है। ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं लदा हुआ खड़ा है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि अमरोहा के बुरावलि केंद्र पर तौल बंद पड़ी है। किसान परेशान है, चित्रकूट में गेहूं केंद्रों की अव्यवस्था से किसान कराह रहा है। कन्नौज में भी क्रय केंद्रो में किसानों को दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। फर्रुखाबाद में बिचौलियों के खेल में किसान पिस रहा है। किसानों को क्रय केंद्रों पर तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार उनकी दिक्कतों पर कतई ध्यान नहीं दे रही है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''वस्तुतः प्रदेश में भाजपा सरकार को किसानों की जरा भी फिक्र नहीं है। उनकी धान की फसल भी वैसे ही बर्बाद हुई जैसी आज गेहूं की फसल के साथ हो रहा है। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिला है। उसकी लागत की डयोढ़ा कीमत देने का वादा किया था। एमएसपी पर खरीद का भरोसा दिया जा रहा था लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों के साथ कोई वादा नहीं निभाया। उल्टे उसे खेत के मालिक की जगह मजदूर बनाने का कुचक्र रच दिया।  सरकार की किसान विरोधी नीति भाजपा को भारी पड़ेगी। किसान 2022 के चुनाव के इंतजार में है। समाजवादी सरकार बनने पर किसानों के साथ न्याय हो सकेगा।

             







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।