मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

बस्ती में जन्मदिन के दिन 17 वर्षीय किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या: केक खिलाने के लिए घर से निकली, सरसों के खेत में मिला खून से लथपथ शव; जांच में जुटी पुलिस

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक लड़की का हत्या मामला सामने है| बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी 17 साल की एक किशोरी की शनिवार रात चाकू मारकर हत्या क…

बस्ती में जन्मदिन के दिन 17 वर्षीय किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या: केक खिलाने के लिए घर से निकली, सरसों के खेत में मिला खून से लथपथ शव; जांच में जुटी पुलिस
बस्ती में जन्मदिन के दिन 17 वर्षीय किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या: केक खिलाने के लिए घर से निकली, सरसों के खेत में मिला खून से लथपथ शव; जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक लड़की का हत्या मामला सामने है| बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी 17 साल की एक किशोरी की शनिवार रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। किशोरी का शव गौरा ग्राम सभा के बगिया टोला से सटे एक सरसों के खेत में खून से लतपथ मिला है। किशोरी का एक जनवरी को जन्मदिन था। वो रात में किसी परिचित को जन्मदिन का केक खिलाने के बहाने घर से बाहर आई थी। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था। रविवार सुबह 8 बजे गांव के ही सरसों खेत में उसका शव पाया गया।



गणेशपुर पुलिस चौकी के गौरा बड़का पुरवा निवासी राम वृक्ष प्रजापति की बेटी प्रीती (17) गनेशपुर के हंसराज लाल इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार एक जनवरी को उसका जन्मदिन था। पूरे परिवार ने मिलकर उसका जन्मदिन मनाया। वो रात में गांव के ही किसी परिचित को केक खिलाने की बात कहकर घर से निकली। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया।



रविवार को उसका शव गौरा ग्राम पंचायत के बगिया टोला से सटे सरसों के खेत में पड़ा मिला। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की निगाह खून से लतपथ किशोरी पर पड़ी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।



एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उसके शरीर पर चाकू से वार के निशान मिले हैं।युवती की हत्या किसने और क्यों कि ये पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू को केन्द्र में रखकर छानबीन कर रही है। शीघ्र ही इस हत्या का खुलासा कर मामले में जो भी आरोपी है, उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।