मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

योगी सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेल दिया: आईटी रेड पर बोले अखिलेश- भाजपा विकास के साथ-साथ अल्पसंख्यकों के भी दुश्मन है

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेल दिया है। भाजपा राज में हर वर्ग अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है। अब नए…

योगी सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेल दिया: आईटी रेड पर बोले अखिलेश- भाजपा विकास के साथ-साथ अल्पसंख्यकों के भी दुश्मन है
योगी सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेल दिया: आईटी रेड पर बोले अखिलेश- भाजपा विकास के साथ-साथ अल्पसंख्यकों के भी दुश्मन है | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेल दिया है। भाजपा राज में हर वर्ग अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है। अब नए वर्ष में उत्तर प्रदेश में बदलाव होगा। सभी लोग बदलाव चाहते हैं। समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास और रोजगार का मॉडल दिया। लखनऊ में आई.टी. सिटी की स्थापना की, अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय स्टेडियम दिया, एक्सप्रेस वे बनाया, पार्क, कैंसर इंस्टीट्यूट दिया। भाजपा सरकार ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। 



अखिलेश यादव ने आज समाजवादी विजय रथ यात्रा के दसवें चरण में एच.सी.एल. आई.टी. चकगंजरिया से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे महुराकलां गांव में नवनिर्मित भगवान परशुराम जी के मंदिर तक यात्रा की। इस दौरान रास्ते भर भारी जनसमुदाय ने जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया। उन्होंने आई.टी. सिटी चकगंजरिया, रोहतास के मैदान और करीमपुर में विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया। अमूल दुग्ध प्लांट के पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने झण्डे बैनर और पोस्टर के साथ स्वागत किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास समाजवादी विजय रथ यात्रा का स्वागत अखिलेश यादव जिंदाबाद के जोरदार नारों के साथ हुआ। 



अखिलेश यादव ने जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नए साल में समाजवादियों ने संकल्प लिया है कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री होगी और किसानों को सिंचाई पूरी तरह से मुक्त होगी। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी किसानों की मदद करना चाहती हैं। किसान अन्नदाता है। देश का पेट भरता है। किसानों ने कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था बचाने का काम किया। भाजपा सरकार ने किसानों को अपमानित किया। काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में सात सौ से ज्यादा किसान शहीद हो गए। किसान भाजपा सरकार के अन्याय और अत्याचार को कभी नहीं भूल सकता है। भाजपा के लोगों ने किसानों की जीप से कुचलवा कर हत्या करा दी।  



सपा एमएलसी पम्पी जैन के ठिकानों पर पड़े आयकर छापों पर यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री विकास के साथ-साथ अल्पसंख्यकों के भी दुश्मन हैं। यूपी विधानसभा में एंग्लो इंडियन के लिए एक सीट रिजर्व थी, बाबा मुख्यमंत्री ने उसे खत्म कर दिया। जैन समाज मेहनती है, अल्पसंख्यक है। उसकी संख्या पचास लाख ही होगी। भाजपा सरकार उन पर छापे डलवा रही है। प्रताड़ित करा रही है। भाजपा नहीं चाहती कि जैन समाज आगे बढ़े और विकास करें। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों को रोजगार और नौकरी नहीं मिली। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से व्यापार नहीं बढ़ पा रहा है। महंगाई बहुत बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश हर आंकड़े में पीछे दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पीछे चला गया है। कोरोना काल से प्रदेश में पढ़ाई ठप है। 



सपा सरकार ने राजधानी लखनऊ में विकास के लिए बहुत कार्य किए। चकगंजरिया आई.टी. सिटी और उसके आस-पास जो विकास दिखाई दे रहा है, वह समाजवादी सरकार में हुआ। भाजपा सरकार उसे आगे नहीं बढ़ा पायी। समाजवादियों ने एचसीएल लाकर  दुनिया से जोड़ने का काम किया। एचसीएल के आने से बंगलुरु, हैदराबाद में नौकरी करने वाले और पढ़ाई के लिए जाने वाले बच्चों को यहां सुविधा मिली। सपा सरकार ने कैंसर इंस्टिट्यूट बनाया था। भाजपा सरकार ने इसकी उपेक्षा की। अगर कैंसर संस्थान को ठीक से चलाया होता तो कैंसर के इलाज के लिए गरीबों को मुंबई और अन्य जगहों पर नहीं जाना पड़ता। 



अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने लखनऊ को आधुनिक और विश्वस्तरीय स्टेडियम बनाकर दिया। मुख्यमंत्री जी अपने सरकारी कार्यक्रम भी आकर इसी स्टेडियम में करते हैं। उनके पास कोई दूसरा स्थान नहीं है। समाजवादी लोग खेल और खेल भावना को पहचानते हैं इसीलिए स्टेडियम बनाया। बाबा मुख्यमंत्री को किसी खेल के बारे में जानकारी नहीं। यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश तभी खुशहाली के रास्ते पर जाएगा, जब योग्य सरकार बनेगी। सपा सरकार ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए डायल 100 और पुलिस मुख्यालय दिया।यादव ने कहा कि जिस तरह का समर्थन दिखाई दे रहा है। यह ऐतिहासिक बदलाव के संकेत है। आने वाले समय में साइकिल की सरकार बनेगी और विकास को रफ्तार मिलेगी।  




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।