मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

यूपी: युवक ने पहले की शादी फिर कराया गर्भपात, युवती ने दर्ज कराया रेप का केस

गोरखपुर: गोरखपुर में एक युवती ने पड़ोसी युवक पर धोखा देने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक ने धोखे से उसके साथ संबंध बनाया। बाद में गर्भवती होने उसने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने धोखे से…

यूपी: युवक ने पहले की शादी फिर कराया गर्भपात, युवती ने दर्ज कराया रेप का केस
यूपी: युवक ने पहले की शादी फिर कराया गर्भपात, युवती ने दर्ज कराया रेप का केस | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर: गोरखपुर में एक युवती ने पड़ोसी युवक पर धोखा देने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक ने धोखे से उसके साथ संबंध बनाया। बाद में गर्भवती होने उसने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने धोखे से उसके साथ शादी कर ली। बाद में उसका गर्भपात कराने की कोशिश की। युवती ने जब इसका विरोध किया तो वह उसे कमरे पर छोड़कर चला गया।



इसके बाद वह ससुराल गई तो ससुराल वालों ने उसे घर में रखने से मना कर दिया। पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत करना चाहा लेकिन वहां पर उसकी सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर युवती सीएम योगी के जनता दरबार में पहुंच गई। उसने मुख्यमंत्री को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



युवती चौरीचौरा के एक गांव की रहने वाली है। अब नंदानगर में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करती है। युवती की मौसी का घर शाहपुर के दरगहिया झरना टोला में है। वहां पर आने-जाने के कारण पड़ोस के युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया। युवक उसे अक्सर मिलने बुलाता था। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया।



जब वह गर्भवती हो गई और शादी का दबाव बनाया तो युवक ने उसे महाराजगंज ले जाकर फर्जी कागजों के आधार पर 22 अप्रैल 2021 को शादी कर लिया। उसके अगले दिन 23 अप्रैल को रात को युवक आया और जबरन दो तरह की दवा खिला दिया। जिसके बाद उसे ब्लीडिंग हुई और पेट में दर्द भी हुआ। इसके बाद गर्भपात हो गया।



आरोप है कि उसके बाद युवक 11 दिसंबर को उसे रूम पर छोड़ कर चला गया और फोन स्वीच ऑफ कर दिया है। इसके बाद वह ससुराल गई तो ससुराल वालों ने उसे भगा दिया। युवती गुरुवार को जनता दर्शन में सीएम योगी से मिली। सीएम ने केस दर्ज कर जांच का निर्देश दिया। रविवार को पुलिस ने दुष्कर्म, गर्भपात कराने आदि के आरोप में केस दर्ज किया है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।