मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: अज्ञात ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर , 3 श्रद्धालुओं की मौत- 4 की हालत गम्भीर, अस्पताल में भर्ती

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में अज्ञात ट्रक ने जयगुरूदेव के अनुयायियों से भरी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी| इस भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई| जबकि 4 लोगों गंभीर रूप से घायल…

बस्ती: अज्ञात ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर , 3 श्रद्धालुओं की मौत- 4 की हालत गम्भीर, अस्पताल में भर्ती
बस्ती: अज्ञात ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर , 3 श्रद्धालुओं की मौत- 4 की हालत गम्भीर, अस्पताल में भर्ती — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में अज्ञात ट्रक ने जयगुरूदेव के अनुयायियों से भरी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी| इस भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई| जबकि 4 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए| जय गुरुदेव की सत्संग में भाग लेने देवरिया जा रहे अनुयायियों से भरे पिकअप को शनिवार मध्यरात्रि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सबदेइया कला गांव के पास बेकाबू ट्रक ने चपेट में ले लिया।पिकअप पर सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई|मृतकों में एक लखीमपुर खीरी और दो सीतापुर के रहने वाले हैं|



हादसे में मरने वालों की पहचान अमित, बनवारी लाल ,अनिकेत के रूप में हुई। हादसे में घायलों हुए 4 लोगों की जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है| पिकअप में 9 लोग सवार थे। बीती मध्यरात्रि सत्संग से वापस आते समय पंचर बनाते समय अज्ञात ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु। सीतापुर और लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे पिकअप में सवार लोग।



सूचना म‍िलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्‍पताल पहुंचाया। वहीं, शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। घायलों का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




 जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र सबदेईया कला गांव के पास हुआ हादसा|  बताया जा रहा है जयगुरूदेव के अनुयायी देवरिया से प्रवचन सुनकर वापस आ रहे थे| पुरानी बस्ती थानान्तर्गत सबदेईया कला के पास पिकअप का पिछला टायर पंचर हो गया था| नीचे उतरकर लोग उसको बदल रहे थे|उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन श्रद्धलुओं को रौंदते हुई निकल गया|



मृतकों की शिनाख्त बनवारी (55) पुत्र दीवानी ग्राम फतेहपुर थाना मैगलगंज जिला लखीमपुर, अमित (24) पुत्र चंद्रिका प्रसाद ग्राम चमख थाना महुली सीतापुर और अनिकेत (20) पुत्र गिरजा दयाल थाना महोली जिला सीतापुर के रूप में हुई| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है| घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है|




 पुलिस ने बताया कि,''थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को सदर अस्पताल इलाज हेतु पहुंचाया गया व मृतकों के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दिया गया,जिनके आने के पश्चात पोस्टमार्टम एवं आवश्यक कार्यवाही की जाएगी व  मौके पर शांति एवं क़ानून व्यवस्था कायम है |




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।