उन्नावः नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने विवादित बयान दिया है| साक्षी महाराज ने कहा,"सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले ही मौत के गाल में भेज दिया गया था| नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या कांग्रेस ने कराई थी... क्योकि गांधी-पंडित नेहरू से ज्यादा लोकप्रिय थे | न तो महात्मा गांधी और न ही पंडित नेहरू उनकी लोकप्रियता के सामने टिकते थे| उन्नाव में सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के दौरान भाषण देते वक्त उन्होंने ये विवादित बातें कहीं|
उन्नाव में साक्षी महाराज ने कहा, "सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले ही मौत के गाल में भेज दिया गया था| मेरा आरोप है कि कांग्रेस ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई...बोस की लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू तो कहीं ठहरते ही नहीं थे....महात्मा गांधी भी उनकी लोकप्रियता के आगे कहीं नहीं ठहरते थे|
साक्षी महाराज ने आगे कहा, "सुभाष चंद्र बोस वह शख्सियत थे जिन्होंने नारा दिया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा| अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि मांगने से आजादी दे देते| इस आजादी के लिए कई लोग शहीद हो गए| उन्होंने आगे कहा कि लहू के भाव से हमने आजादी खरीदी थी
अपने बयान पर रविवार को साक्षी महाराज ने कहा, सुभाष चंद्र बोस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक प्रमुख भूमिका निभाई। उनकी मृत्यु अभी भी एक रहस्य क्यों है? पं. नेहरू ने कोई जाँच क्यों नहीं करवाई...? उनकी मौत के बारे में सच्चाई सामने आनी चाहिए। महात्मा गांधी और पंडित नेहरू नेताजी की लोकप्रियता की तुलना में कहीं नहीं थे|