मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भाजपा हमारा इस्तेमाल सिर्फ 'वोट' की राजनीति के लिए करती है, हमारे लिए कुछ किया नहीं: जम्मू में राहुल गांधी से बोले कश्मीरी पंडित

जम्मू: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इन दिनों जम्मू-कश्मीर में हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच राहुल गांधी…

भाजपा हमारा इस्तेमाल सिर्फ 'वोट' की राजनीति के लिए करती है, हमारे लिए कुछ किया नहीं: जम्मू में राहुल गांधी से बोले कश्मीरी पंडित
भाजपा हमारा इस्तेमाल सिर्फ 'वोट' की राजनीति के लिए करती है, हमारे लिए कुछ किया नहीं: जम्मू में राहुल गांधी से बोले कश्मीरी पंडित | फ़ोटो: TVL News

जम्मू:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इन दिनों जम्मू-कश्मीर में हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच राहुल गांधी का पैदल मार्च आगे बढ़ता जा रहा है। घाटी के दिग्गज नेता राहुल गांधी से मिल रहे हैं और उनके साथ यात्रा में कदम से कदम मिला रहे हैं। इस बीच, कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात की।


राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने नेता राहुल गांधी से आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जा रहे कश्मीरी पंडितों और प्रधानमंत्री पैकेज के तहत रोजगार पाने वाले लोगों द्वारा किए जा रहे विरोध सहित अहम मुद्दों पर चर्चा की।


जम्मू में राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कश्मीरी पंडितों के डेलिगेशन ने कहा कि, “BJP हमारा इस्तेमाल सिर्फ वोट की राजनीति के लिए करती है..'' | एक कश्मीरी पंडित ने कहा कि, “BJP ने हमारे लिए कुछ नहीं किया| जो काम कांग्रेस ने किया वो कह रहे है हमने किया| उन्होंने (BJP) हमारे लिए एक रुपये का भी काम नहीं किया| 


प्रतिनिधिमंडल के कश्मीरी पंडित अमित कौल ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कार्यरत उन कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में बताया, जिन्हें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने नौकरी दी थी। वे पिछले छह महीनों से विरोध कर रहे हैं और उनका वेतन रोक दिया गया है।"


बता दें कि, 2008 में घोषित प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत नियुक्त करीब 4000 प्रवासी कश्मीरी पंडित घाटी में काम कर रहे हैं। वेतन को लेकर इन लोगों का प्रदर्शन लगातार जारी है। 


कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'ये लोग (BJP) कश्मीरी पंडितों का सिर्फ इस्तेमाल करते हैं। इन्होंने हमारे नाम का सिर्फ और सिर्फ इस्तेमाल किया है, कुछ किया नहीं। जब भी चुनाव आता है तो वोट के लिए कश्मीरी पंडित का नाम लेते हैं।'  आज जम्मू में  Rahul Gandhi जी से कश्मीरी पंडितों का डेलिगेशन मिला और कुछ ऐसी बातें रखी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।