मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: आपसी मुकदमेबाजी/पुरानी रंजिश को लेकर पुलिस पर जानलेवा हमला करने की नियत से पत्थरबाजी व गाली-गलौज करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

बस्ती: दुबौलिया थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय के नेतृत्व में दिनांक 04.0820.24 को रात्रि 8:00 बजे दो पक्ष मुकदमेबाजी/पुरानी रंजिश को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे जिसकी सूचना डायल- 112 को हुई। मौके पर…

Basti News: आपसी मुकदमेबाजी/पुरानी रंजिश को लेकर पुलिस पर जानलेवा हमला करने की नियत से पत्थरबाजी व गाली-गलौज करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
Basti News: आपसी मुकदमेबाजी/पुरानी रंजिश को लेकर पुलिस पर जानलेवा हमला करने की नियत से पत्थरबाजी व गाली-गलौज करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

 बस्ती: दुबौलिया थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय के नेतृत्व में दिनांक 04.0820.24 को रात्रि 8:00 बजे दो पक्ष मुकदमेबाजी/पुरानी रंजिश को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे जिसकी सूचना डायल- 112 को हुई। मौके पर डायल 112 के कर्मचारी पहुंचे जिस पर उसी गांव के एक व्यक्ति के द्वारा डायल 112 के कर्मचारियों पर जान से मारने के नीयत से बोलेरो चढ़ाने का प्रयास किया गया।जिसकी सूचना तत्काल डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा वायरलेस सेट व मोबाइल फोन से घटना के संबंध में थाना दुबौलिया को दिया।



घटना को थानाध्यक्ष दुबौलिया मय हमराह व समस्त फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्ष आपस में मारपीट गाली गलौज कर रहे थे।शांति  व्यवस्था बहाल करने का प्रयास करने पर दोनो पक्ष उग्र होकर एक साथ पुलिस बल के उपर ही हमलावर हो गए तथा जानलेवा हमला करते हुए पत्थर चलाने लगे। जिसके दौरान थानाध्यक्ष दुबौलिया  व दो आरक्षी को भी चोट लगी।


दो पक्षों में जमकर चले ईंट पत्थर और लाठी डंडे 

दरअसल, दुबौलिया थाना अंतर्गत बंजरिया सूबी ग्राम पंचायत के लोनिहाटा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर देर रात राम लौट एवं राहुल चौहान के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते मारपीट ने वर्ग विशेष का रूप ले लिया जिसमें लोनिया और राजभर समाज के लोगों के बीच मारपीट होने लगा। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। 


थानाध्यक्ष को भी आई चोटें

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ थानाध्यक्ष चन्द्र कांत पांडेय ने दोनों पक्षों को समझाने का बहुत प्रयास किया तब तक दोनों तरफ से छत से ईंट पत्थर पुलिस के ऊपर ही चलने लगा। जिससे थानाध्यक्ष चन्द्र पांडेय के दाहिने हाथ में चोट लग गई। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से स्थित को नियंत्रित किया। वही सबसे पहले पहुंची डायल 112 के एक सिपाही पर एक पक्ष ने बोलेरो भी चढ़ाने का प्रयास किया है।  



दुबौलिया पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है। हादसे में दोनों पक्षों के तरफ से कुछ लोग गम्भीर रूप से घायल भी बताये जा रहे हैं। थानाध्यक्ष चंद्रकांत कांत पांडेय ने बताया की मेरे हांथ की कोहनी मे मामूली चोट है|  स्थित नियंत्रण मे हैं....वंहा पुलिस बल तैनात है।



थाना दुबौलिया पर मु0अ0सं0 128/24 धारा 191(2), 190, 131, 121(1), 132, 125,115(2) ,352,351(3),109 बीएनएस व 07 सीएलए एक्ट बनाम  22 नामजद व 40 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया ।जिसमें 07 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय आवश्यक एवं विधिक कार्रवाही हेतु भेजा गया। 



गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. संजय चौहान (53 वर्ष) पुत्र राम उजागिर ,निवासी बंजरिया सुबी -थाना दुबौलिया 

2. राज गोविंद चौहान (18 वर्ष) पुत्र मनीराम चौहान,निवासी बंजरिया सुबी -थाना दुबौलिया

3. दिव्यांश चौहान (18 वर्ष) पुत्र संजय चौहान ,निवासी बंजरिया सुबी -थाना दुबौलिया

4. मनीष राजभर (39 वर्ष) पुत्र जोखू ,निवासी कटरिया-थाना दुबौलिया

5. देवधर राजभर (30 वर्ष) पुत्र राम नारायण राजभर ,निवासी कटरिया -थाना दुबौलिया

6. महेश राजभर (27 वर्ष) पुत्र चित्रकूट राजभर ,निवासी कटरिया -थाना दुबौलिया

7. धर्मेंद्र सिंह (44 वर्ष) पुत्र शिव प्रसाद सिंह ,निवासी कटरिया -थाना दुबौलिया

 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।