मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: सेवा निवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में मुद्दों पर बनी रणनीति; वरिष्ठ नागरिकों के लिये रेल सुविधा में छूट बहाल करे सरकार- नरेन्द्र बहादुर

बस्ती: सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय की अध्यक्षता में प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। संचालन श्यामधर सोनी ने किया।बैठक को सम्…

Basti News: सेवा निवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में मुद्दों पर बनी रणनीति; वरिष्ठ नागरिकों के लिये रेल सुविधा में छूट बहाल करे सरकार- नरेन्द्र बहादुर
Basti News: सेवा निवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में मुद्दों पर बनी रणनीति; वरिष्ठ नागरिकों के लिये रेल सुविधा में छूट बहाल करे सरकार- नरेन्द्र बहादुर | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन  की मासिक बैठक  जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय की अध्यक्षता में प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। संचालन श्यामधर सोनी ने किया।



बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने बताया कि एसोसिएशन लगातार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों के लिये  संघर्ष कर रहा है। बैठक में राशिकृत पेंशन की वसूली 10 वर्ष बाद न किये जाने, पेंशन को आयकर की सीमा से बाहर किये जाने, उम्र 65, 70 और 75 वर्ष पर 5, 10, 15 प्रतिशत पेेंशन में बढोत्तरी, रेलवे किराये में वरिष्ठ नागरिकोें के लिये छूट बहाल किये जाने, पुरानी पेंशन बहाली एवं कैशलेश चिकित्सा, कोराना काल का फ्रीज डीए जारी करने आदि का मुद्दा छाया रहा। निर्णय लिया गया कि मांगे न मानी गई तो एसोसिएशन संघर्ष करने को बाध्य होगा।




ई. देवी प्रसाद शुक्ल, राम चन्द्र शुक्ल, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, रामनाथ, अमरनाथ सिंह, राधेश्याम तिवारी,प्रेमशंकर लाल आदि नेमासिक बैठक में कहा कि  एसोसिएशन द्वारा पेंशनर्स दिवस में समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया था। निश्चित रूप से इसके सकारात्मक परिणाम सामने आयेेंगे।  पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण के लिये एसोसिएशन लगातार संघर्षशील है। वक्ताओं 50 प्रतिशत से अधिक मंहगाई होने पर उसे पेंशन में मर्जर कर अनुषांगिक लाभ दिये जाने पर जोर दिया गया।


यह जानकारी देते हुये एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर  बैठक में बिन्दुवार विचार विमर्श किया गया। इसका शीघ्र निराकरण कराया जायेगा।


बैठक में रामनाथ, प्रेमप्रकाश मिश्र,  जयनाथ सिंह, अंगिरा प्रसाद,  ओम प्रकाश मिश्र,  प्रेम प्रकाश मिश्र, छोटेलाल यादव,  सुरेशधर दूबे,  मनोज कुमार श्रीवास्तव, त्रिभुवन प्रसाद,  डा. नरेन्द्र उपाध्याय, धर्म प्रकाश उपाध्याय,  सत्यनरायन चौधरी, कुमार मिश्र, देवी प्रसाद शुक्ल, राम कुमार पाल, राम धीरज यादव, विष्णुचन्द्र श्रीवास्तव, जयनाथ सिंह, अमरनाथ सिंह, गुप्तेश्वरनाथ पाण्डेय, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र तिवारी, मो. युसुफ, घनश्यामलाल श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, परमेश्वरी दयाल सिंह आदि शामिल रहे।




रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।