बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रधानी चुनाव हारने के डर से मतपेटिका ही लूट लिए थे| बस्ती जिले के थाना कलवारी अन्तर्गत मतपेटिका लूटने वाले 8 लोगों को आज यानी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया ।पुलिस टीम ने लूटी हुई मतपेटिका भी बरामद कर लिया|
आज यानी बुधवार को 29 अप्रैल को मतदान केन्द्र संख्या 41 व बूथ संख्या 108 के मतदान वाले कमरे में घुसकर मतदान पेटिका लेकर भागने वाले 8 लोग गिरफ्तार। मतपेटिका लूटकांड में बहराइच में तैनात सिपाही गुंजन शुक्ला भी शामिल था|
पुलिस ने मतपेटिका लूटने वाले गुंजन शुक्ला, अनिल पाण्डेय, सुनील पाण्डेय , सुधारकर, सुमित पाण्डेय, शत्रुधन, गौरव, जितेन्द्र को किया गिरफ्तार। अभियुक्तो के खिलाफ थाना कलवारी में धारा 147, 148, 149, 395, 332, 353, 336, 323, 504, 341, 186, 171-F IPC व 7 CLA ACT तथा 136 लोक प्रतिनिधित्व अधि0 के तहत मुकदमा हुआ था दर्ज।
पुलिस ने बताया,''29 अप्रैल को मतदान केन्द्र संख्या 41 व बूथ संख्या 108 के मतदान वाले कमरे में घुसकर मतदान पेटिका लेकर भागने वाले 8 नामजद व 3-4 अज्ञात के विरुद्ध थाना कलवारी पर मु0अ0सं0 73/2021 धारा 147, 148, 149, 395, 332, 353, 336, 323, 504, 341, 186, 171-F IPC व 7 CLA ACT तथा 136 लोक प्रतिनिधित्व अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिससे सम्बंधित वाछित तीन अभियुक्तों को दिनांक 4 मई को अक्सरा पुल के पास से व 5 अभियुक्तों को 5 मई को अगौना से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त गुंजन की निशानदेही पर खाली मतपेटिका बरामद की गयी।
''29 अप्रैल को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जनपद बस्ती में, थाना कलवारी अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय डारीडिहा विकास खण्ड बहादुर पुर के मतदान केन्द्र संख्या 41 व बूथ संख्या 108 के मतदान स्थल पर समय करीब 17.30 बजे एजेन्ट सुमित पुत्र रामसंवारे द्वारा मतदेय स्थल मे घुसकर यह आरोप लगाया गया कि गलत मतदान हो रहा है जिस बात को लेकर प्रधान पद के प्रत्याशी ऋषिदेव शुक्ला व चन्द्रदेव पाण्डेय अपने-अपने समर्थकों के साथ घुसकर मतदान में प्रयुक्त मतदान पेटिका को लूट ले लाये और मतदान केन्द्र के सामने फेंककर लातों से मातकर मत पत्र बिखेर दिया तथा एक खाली पेटिका को अभियुक्त गण द्वारा लेकर गाँव की तरफ भाग गये।
मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा उक्त घटना को रोकने का काफी प्रयास किया गया । लेकिन अभियुक्तगणों द्वारा मतदान स्थल पर नियुक्त पुलिस के कर्मचारियों से मार-पीट करते हुए गाली गुप्ता देते हुए वर्दी फाड़ दिये, जिसके कारण पुलिस कर्मियों व मतदाताओं मे दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। जिसकी सूचना DCR के माध्यम से थानाध्यक्ष कलवारी को ज्ञात होते ही तत्काल कार्यवाही करते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना कलवारी पर मु0अ0सं0 73/2021 धारा 147, 148, 149, 395, 332, 353, 336, 323, 504, 341, 186, 171-F IPC व 7 CLA ACT तथा 136 लोक प्रतिनिधित्व अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस पूछताछ में अनिल पाण्डेय ने बताया,'' दिनांक 29.04.2021 को मेरे गांव मे प्राथमिक विद्यालय डारीडीहा मे मतदान चल रहा था। मेरे पड़ोसी ऋषिकेश शुक्ला पुत्र कृपाशंकर प्रधान पद के प्रत्याशी थे, हम लोगों को पुरा विश्वास था कि ऋषिकेश शुक्ला प्रधान पद आसानी से जीत लेंगे लेकिन रातों-रात मतदाताओं का रुझान बदलने की बजह से हम लोगों को मतदान के दौरान आभास हुआ कि ऋषिकेश शुक्ला चुनाव हार जायेगें |
अनिल पाण्डेय ने आगे कहा,'' तब मै व मेरे भाई सुनील पाण्डेय तथा हमारे पड़ोसी प्रधान पद के उम्मीदवार ऋषिकेश शुक्ला व उनके परिवार के गुंजन शुक्ला, रंजन शुक्ला व प्रधान पद के दूसरे उम्मीदवार चन्द्रदेव पाण्डेय जिन्हे भी लग रहा था कि चुनाव हार जायेंगे के समर्थक प्रमोद शुक्ला, सुनील, सुधाकर पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, शत्रुधन, जितेन्द्र व प्रशान्त शुक्ला मतदान केन्द्र के थोड़ी दूर पर आपस मे बात चीत कर चुनाव हारने की डर से चुनाव प्रक्रिया ही भंग करने का विचार करके हम लोग एक साथ मतदान केन्द्र के बूथ संख्या 108 पर पहुँचे|
सुमित पाण्डेय के ललकारने पर हम सभी लोग एक राय होकर वहाँ पर तैनात पुलिस कर्मियों से मार पीट करके मतदान केन्द्र के अन्दर घुसने का प्रयास किये लेकिन मतदान कर्मियों द्वारा दरवाजे को अन्दर से बन्द कर लिया गया। जिस पर मैने वही पर गाड़ी गई बल्ली को उखाड़कर दरवाजे पर प्रहार किया जिससे दरवाजा खुल गया और हम सभी लोग बूथ के अन्दर घुस गये तथा अन्दर से मतदान हेतु प्रयुक्त मतपेटिका को शत्रुधन व चन्द्रदेव पाण्डेय जबरदस्ती उठाकर लाये तथा मतदान केन्द्र के सामने फेककर लातों से मतपेटिका पर मारे जिससे मतपत्र मौके पर बिखर गया तथा गुंजन और गौरव खाली मतपेटिका को लेकर गाँव के तरफ भाग गये और मतदान केन्द्र के पास स्थित तालाब मे फेक दिया तथा शान्ति व्यवस्था मे तैनात पुलिस कर्मी कांस्टेबल मनोज कुमार यादव को प्रमोद शुक्ला ने पीटा और कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव को मेरे भाई सुनील पाण्डेय द्वारा मार पीट की गयी और उनकी वर्दी फाड़ कर भाग गये।
गिरफ्तार आरोपी: 1. गुंजन शुक्ला पुत्र लवकुश शुक्ला निवासी डारीडीहा थाना कलवारी जनपद बस्ती।
2.अनिल पाण्डेय पुत्र रामनौकर निवासी डारीडीहा थाना कलवारी जनपद बस्ती।
3.सुनील पाण्डेय पुत्र रामनौकर निवासी डारीडीहा थाना कलवारी जनपद बस्ती ।
4. सुधारकर पुत्र सन्तोष कुमार पाण्डेय निवासी डारीडीहा थाना कलवारी जनपद बस्ती ।
5.सुमित पाण्डेय पुत्र रामसंवारे निवासी डारीडीहा थाना कलवारी जनपद बस्ती ।
6.शत्रुधन पुत्र रामजतन गौड़ निवासी डारीडीहा थाना कलवारी जनपद बस्ती ।
7.गौरव पुत्र दयाराम पाण्डेय निवासी डारीडीहा थाना कलवारी जनपद बस्ती।
8.जितेन्द्र पुत्र रामनिहोर निवासी डारीडीहा थाना कलवारी जनपद बस्ती।