लखनऊ: लखनऊ में बुधवार को ऑक्सीजन प्लांट में सिलेंडर ब्लास्ट होने का मामला सामने आया। लखनऊ में देवा रोड स्थित ऑक्सीजन ऑक्सीजन रिफिल प्लांट में रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग हो गए| ऑक्सीजन रिफिल प्लांट हादसे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गहरा दुख जताया है| कांग्रेस महासचिव ने 'यूपी सरकार से निवेदन किया है कि प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाए।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,'लखनऊ देवा रोड स्थित ऑक्सीजन रिफिल प्लांट में हुई दुर्घटना की दुखद खबर मिली।मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले। यूपी सरकार से निवेदन है कि प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाए।
लखनऊ में देवा रोड पर चिनहट इलाके के केटी ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया, इसक बाद वहां अफरा तफरी मच गई| मौके पर पुलिस और फायर विभाग की टीम पहुंच गई है| प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि प्लांट के ऊपर पड़ा शेड हवा में उड़ गया और काफी तेज आवाज आई, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और उसने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है वहीं घायलों और मृतकों को बाहर निकाला जा रहा है साथ ही घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया, "सिलेंडर के ब्लास्ट होने के चलते 3 लोगों के हताहत होने और 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।"