बस्ती: पांचवें दिन मिला छात्रा का शव, 12 जनवरी को कुआनो नदी में लगाई थी छलांग
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में अज्ञात कारणों के चलते 12 जनवरी को छात्रा ने अमहट पुल से कुआनो में छलांग लगा दी। बुधवार को कुआनो नदी में कूदी छात्रा का शव रविवार को भूअर सराय गांव के पास बरामद…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती: पांचवें दिन मिला छात्रा का शव, 12 जनवरी को कुआनो नदी में लगाई थी छलांग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में अज्ञात कारणों के चलते 12 जनवरी को छात्रा ने अमहट पुल से कुआनो में छलांग लगा दी। बुधवार को कुआनो नदी में कूदी छात्रा का शव रविवार को भूअर सराय गांव के पास बरामद किया गया। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
12 जनवरी को कक्षा 9 में पढ़ने वाली प्रिया यादव ने अमहट घाट पर स्थित कुआनो नदी में छलांग लगा दी थी| सूचना पाकर तुरंत कोतवाल सहित पुलिस मौके पर पहुच गई थी| पुलिस तलाश में जुटी रही। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था| बस्ती जिले के कोतवाली थाना के डारीडीहा की रहने वाली थी छात्रा।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली नौंवीं की छात्रा 12 जनवरी की शाम को करीब पांच बजे लड़के के साथ बात करते हुए पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दोनों अमहट के नए पुल पर खड़े होकर बात कर रहे थे। अचानक किशोरी ने नदी में छलांग लगा दी। किसी को उसे बचाने का मौका नहीं मिल सका था।
हादसे की सूचना पाकर प्रशासन व पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से सर्च अभियान शुरू किया था। स्टीमर लेकर पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।