बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति कई महीनों से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामला बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र का है | मामले में पीड़ित विधवा महिला की तहरीर पर थाना गौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, मारपीट, धोखाधड़ी का एफआईआर दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर देकर एक व्यक्ति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसे शादी करने का भरोसा दिलाता रहा। इस बीच उसने महिला के खाते से धोखे से 3 लाख 50 हजार रूपए भी निकाल लिए। जब महिला ने शादी की बात की तो उसने और उसकी मां ने मिलकर उसे गाली दी।
पीड़िता ने बताया कि,'' उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। पति की मृत्यु उपरांत गौर थाना क्षेत्र के डिंगरभरिया गांव निवासी अमित शर्मा ने उससे शादी की बात की। उसने शादी पर अपनी रजामंदी दी, इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उससे सम्बन्ध बनाए, उसके खाते से धोखे से साढ़े तीन लाख रूपए भी निकलवा लिए। शादी की बात करने पर वह मुकर गया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी की मां और आरोपी ने उसे गाली और धमकी दी।
शादी के झांसे में आकर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का शिकार विधवा महिला ने आरोपी के खिलाफ गौर थाने पर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में दर्ज मुकदमें के आधार पर आरोपियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।