मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हमने डेढ़ लाख व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से तीन करोड़ लोगों को जोड़ने का काम किया है: कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

लखनऊ: UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Date: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि करोना के बढ़ते केसों के बीच सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस प्रभार…

हमने डेढ़ लाख व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से तीन करोड़ लोगों को जोड़ने का काम किया है: कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
हमने डेढ़ लाख व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से तीन करोड़ लोगों को जोड़ने का काम किया है: कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Date: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि करोना के बढ़ते केसों के बीच सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी जी ने वर्चुअल रैली और मीटिंग करने की बात कही। उन्होंने अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों रैलियों को निरस्त करते हुए चुनाव आयोग से मांग की थी कि वर्चुअल स्तर पर रैली की जाए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सरकारी धन का दुरुपयोग करके अपनी रैलियों में भीड़ देखकर काफी खुश हो रहे थे।



कांग्रेस अध्यक्ष श्री लल्लू ने बताया कि हमने डेढ़ लाख व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से तीन करोड़ लोगों को जोड़ने का काम किया है और सदस्यता अभियान चलाकर हर एक विधानसभा में 40,000 से 50,000 नए लोगों को जोड़ा गया है।



कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश को प्रियंका गांधी के रूप में एक नया नेतृत्व मिल चुका है जो जनता के मुद्दों  और प्रदेश के विकास की बात कर रही है। 2022 में प्रदेश की जनता ने भाजपा को सफाई करने का मन बना लिया है। कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी ही अकेली एकमात्र ऐसे नेता हैं जो इस तानाशाह आदित्यनाथ सरकार से लड़ सकती है, बाकी किसी भी विपक्ष के नेता में हिम्मत नहीं। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं और अपने प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की ताकत व नए सदस्यों और संगठन के दम पर 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।



कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि राज्य में चाहे दलित उत्पीड़न की घटनाएं हों या बेटियों पर अत्याचार का मामला हो, या लखीमपुर में गृह मंत्री अजय कुमार टेनी के बेटे द्वारा किसानों को कुचल देने की घटना रही हो, कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं ने आदरणीय प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में मुखर विरोध का झंडा बुलंद किया है। बेटियों के स्वाभिमान, सम्मान को लेकर लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा और 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का ऐलान महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इस बार प्रदेश की करीब 6 करोड़ महिला आबादी भाजपा को उखाड़ फेंकने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।



प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आदरणीय प्रियंका गांधी जी के निर्देशन में कांग्रेस पार्टी लगातार पांच साल जनता के बीच में रही है। सबसे ज्यादा हमने जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया और चाहे कोरोना काल मे लोगों की मदद हो या नौजवानों की बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों पर अत्याचार, और महिलाओं पर बढ़े अपराध रहे ,हमारे 18000 कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर लड़ते हुए जेल गए,कोरोना काल मे 65 लाख लोगों को राशन पहुँचाया और 10 लाख दवाओं की किट बांटकर सहयोग किया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।