मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती आशिक मिजाज दारोगा मामला: जांच करने गाँव पहुंचे आला अफसर, बस्ती कोतवाल रामपाल यादव और SI दीपक सिंह निलंबित

बस्ती: बहुचर्चित पोखरभिटवा मामले में कोतवाल पर गिरी गाज| बस्ती कोतवाल रामपाल यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही आशिक मिजाज सब इंस्पेक्टर दीपक सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी हेमराज मीना न…

बस्ती आशिक मिजाज दारोगा मामला: जांच करने गाँव पहुंचे आला अफसर, बस्ती कोतवाल रामपाल यादव और SI दीपक सिंह निलंबित
बस्ती आशिक मिजाज दारोगा मामला: जांच करने गाँव पहुंचे आला अफसर, बस्ती कोतवाल रामपाल यादव और SI दीपक सिंह निलंबित — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बहुचर्चित पोखरभिटवा मामले में कोतवाल पर गिरी गाज|  बस्ती कोतवाल रामपाल यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही आशिक मिजाज सब इंस्पेक्टर दीपक सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी हेमराज मीना ने की कार्यवाही।




पीडित परिवार ने राज्य महिला आयोग व मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर लगायी थी न्याय की गुहार। पीडित युवती ने दरोगा पर फर्जी मुकदमे मे फंसाने का लगाया था आरोप। बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पोखर भिटवा गाँव में आईजी बस्ती अनिल कुमार, मंडलायुक्त अनिल सागर, डीएम सौम्या अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद।




आरोपों की जांच करने शनिवार सुबह टीम गांव में पहुंच गई। कमिश्नर अनिल कुमार सागर, आईजी अनिल कुमार राय, डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी हेमराज मीणा की मौजूदगी में गांव वालों का बयान दर्ज किया जा रहा है।


एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह के निर्देश पर जांच कराई जा रही है। शाम तक इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। गांव में स्थित जूनियर हाई स्कूल में यह कार्रवाई चल रही है। मौके पर पांच थानों की फोर्स के अलावा कई क्षेत्राधिकारी मौजूद हैं। भारी प्रशासनिक अमला गांव में पहुंचने से ग्रामीण सहमे हुए हैं।  



गांव की एक युवती ने राष्ट्रीय महिला आयोग व मुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत करते हुए अपने परिवार की रक्षा की गुहार लगाई है। लड़की के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान वह बुआ के लड़के के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के सोनूपार पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक सिंह ने चेकिंग के नाम पर बाइक रोकी।



मास्क न पहनने पर फटकार लगाई और लड़की से उसका मोबाइल नंबर मांगा। लड़की ने भाई का मोबाइल नंबर दे दिया तो चौकी इंचार्ज ने जोर देकर उसका मोबाइल नंबर मांग कर अश्लील मैसेज भेजने लगा।


आरोप है कि नंबर ब्लॉक करने के बाद दारोगा ने गांव में विपक्षियों के साथ मिलकर उसके परिवार के खिलाफ चार-चार मुकदमे दर्ज कर दिए। जबकि पुलिस का कहना है कि पट्टीदारों से जमीनी विवाद की सूचना पर पुलिस गांव में गई थी। युवती के परिवार वालों ने हमला कर दिया था।



 सहित अन्य लोग मौजूद।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।