मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti News: भाजपा नेताओं ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, शहीद स्थल छावनी पर दिया संदेश

बस्ती: सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा हरैया डाक बंगले से प्रारंभ होकर शहीद स्थल छावनी पर समाप्त हुई जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद ना…

Basti News: भाजपा नेताओं ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, शहीद स्थल छावनी पर दिया संदेश
Basti News: भाजपा नेताओं ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, शहीद स्थल छावनी पर दिया संदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा हरैया डाक बंगले से प्रारंभ होकर शहीद स्थल छावनी पर समाप्त हुई जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, हर्रैया विधायक अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।


शहीद स्थल छावनी पहुंचने के बाद प्रदेश महामंत्री, विधायक और जिलाध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा हमारी पहचान और हम सभी भारतवासी का गौरव है। तिरंगा को देखकर हर भारतवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत होती है। इसी दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 


विधायक अजय सिंह ने कहा कि हम देशवासियों को देशप्रेम और वीर सपूतों के प्रति श्रद्धा बनाए रखने के लिए लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अब एक आम जनमानस में देश के उत्सव के रूप म??ं स्थान बना चुका है।


  तिरंगा यात्रा के दौरान भानु प्रकाश मिश्रा, अमृत कुमार वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष हर्रैया, मण्डल अध्यक्ष विक्रमजोत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल रहे।



रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।