मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

बस्ती: असनहरा गांव में चोरों का तांडव, परिवार सोता रहा....नकदी व घरेलू सामान लेकर हो गए फरार; FIR दर्ज

बस्ती: बस्ती जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के असनहरा गांव में बुधवार देर रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने एक मकान से करीब 3 हजार रुपए नकद सहित घरेलू सामान चोरी कर लिए। जबकि दूसरे घर…

बस्ती: असनहरा गांव में चोरों का तांडव, परिवार सोता रहा....नकदी व घरेलू सामान लेकर हो गए फरार; FIR दर्ज
बस्ती: असनहरा गांव में चोरों का तांडव, परिवार सोता रहा....नकदी व घरेलू सामान लेकर हो गए फरार; FIR दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के असनहरा गांव में बुधवार देर रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने एक मकान से करीब 3 हजार रुपए नकद सहित घरेलू सामान चोरी कर लिए। जबकि दूसरे घर के परिजनों के जाग जाने के कारण चोर सफल नहीं हो सके.



गुरुवार की सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद खुलासे की कवायद के साथ जांच शुरू कर दी। 



पैकोलिया थाना क्षेत्र के असनहरा गांव निवासी गुरुदीन प्रसाद के घर में देर रात चोर घर का ग्रिल खोलकर अंदर घुस गए और रुपये व कपड़े से भरे 4 बक्सा और घरेलू सामान लेकर भाग गये|..... बरामदे में परिजन सोते रह गये| बुधवार सुबह गृहस्वामी जागे तो मकान में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीण भी एकत्र हो गए।



पीड़ित गुरुदीन प्रसाद के यहाँ आज तेरहवीं कार्यक्रम है| इससे पहले रात में चोरों ने 3 हजार रुपए नकद व घरेलू सामान पार कर दिए। बुधवार सुबह जानकरी होने पर पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पैकोलिया पुलिस को दी| पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। 




दूसरी घटना : इसी गांव के चंद्रिका प्रसाद के घर में चोरी का प्रयास हुआ। इससे पहले कि चोर घर में घुसकर कुछ सामान ले जाते,आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए तथा जब हो-हल्ला हुआ तो चोर भाग खड़े हुए| सुबह गांव में चोरी के असफल प्रयास की खूब चर्चा हुई।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।