मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: कल से जिले में शुरू हो रहे 18+ लोगों के वैक्सीनेशन को लेकर CDO ने सभी खंड विकास अधिकारियों को दिए ये निर्देश

बस्ती: मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 राजेश कुमार प्रजापति ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कल दिनांक 8 मई को अपने ब्लॉक में स्थित सीएचसी एवं पीएचसी पर वैक्सीनेशन अपने टीम के माध्यम से क…

बस्ती: कल से जिले में शुरू हो रहे 18+ लोगों के वैक्सीनेशन को लेकर CDO ने सभी खंड विकास अधिकारियों को दिए ये निर्देश
बस्ती: कल से जिले में शुरू हो रहे 18+ लोगों के वैक्सीनेशन को लेकर CDO ने सभी खंड विकास अधिकारियों को दिए ये निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 राजेश कुमार प्रजापति ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कल दिनांक 8 मई को अपने ब्लॉक में स्थित सीएचसी एवं पीएचसी पर वैक्सीनेशन अपने टीम के माध्यम से करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि कल का टारगेट 400 प्रति विकासखंड निर्धारित किया गया है।





बता दें कि,''बस्ती जिले में शुक्रवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 215 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या 1225 हो गई है। जिले में अब तक 193 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं कैली हॉस्पिटल में भर्ती 292 मरीज स्वस्थ हुए हैं।



सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रति पूरी चौकसी बरती जा रही है। लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन होगा, तभी कोरोना की जंग को आसानी से जीता जा सकेगा। तंत्र पूरी ताकत लगाए हुए है, मगर मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते दिक्कत आ रही है। अब लेबल वन के अस्पतालों में मरीजों को प्राणायाम व योग सिखाकर उनकी क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। ऑक्सीजन लेबल कम न हो इसके लिए भी प्राणायाम व योगा जरूरी है।




जिले में अब तक 443053 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 439236 की रिपोर्ट आ गई है। इनमें 429543 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 9693 पॉजिटिव केस हैं। जबकि 1225 एक्टिव केस हैं। 3817 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। बताया कि मेडिकल कॉलेज से जो रिपोर्ट आई है, उसके अनुसार जिले के तीन संक्रमितों की मौत हुई है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।