बस्ती: कोरोना की दूसरी लहर में प्रशासनिक अधिकारी चाहे जो दावा करें, स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। आक्सीजन, जीवन रक्षक दवाओं के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे हैं और चौतरफा कुव्यवस्था के बीच वे लोग परेशान हैं जिनके परिजन कोरोना संक्रमण के गंभीर स्थिति में है। यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि संकट काल में कांग्रेसजन घरों पर धरना देकर प्रशासन और सरकार का ध्यानाकर्षण कर रहे हैं कि स्थितियों को सुधारा जाय। मरीजों को समुचित सुविधा और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिया जाय।
कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कोरोना महामारी के संकट के बीच ऑक्सीजन, जीवन रक्षक दवाओं बस्ती जिले के जिला अस्पताल एवं कैली में कुव्यवस्था के साथ मरीजो के परिजनों के उत्पीड़न एवं फेल चिकित्सा व्यवस्था में सुधार एवं कोरोना से मृत व्यक्ति के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता राशि की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।
अंकुर वर्मा ने कहा कि सरकार के दावे झूठे साबित हो रहे हैं और कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड वार्डो में सुविधायें नहीं मिल पा रही है। उनके तीमारदारों को परेशान किया जा रहा है। ओपेक चिकित्सालय कैली और जिला अस्पताल में बेड, आक्सीजन का संकट बना हुआ है। इसके लिये सरकार की नीतियां जिम्मेदार है।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि धरने उनके साथ शहर अध्यक्ष सचिन शुक्ल के साथ ही अपने अपने घर धरने पर बैठने वालों में सोमनाथ पाण्डेय,आदित्य त्रिपाठी,संदीप श्रीवास्तव,रूपेश पाण्डेय, विकास वर्मा, दुर्गेश त्रिपाठी, नवीन चौधरी कन्नौजिया, राम कृष्ण द्विवेदी, सर्वेश शुक्ल त्यागी,मोहम्मद जलील, सतेंद्र मिश्रा, अमन श्रीवास्तव सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी शामिल रहे।
बस्ती कांग्रेस ने कहा कि,''जिले की फेल चिकित्सा व्यवस्था के खिलाफ़ शहर अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ल जी के नेतृत्व में एक दिन का सांकेतिक धरना जिसमें 8 सूत्रीय मांग को मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से भेजा आज| जिले में कोरोना में स्थिति अति गंभीर है न तो अस्पतालों में बेड है,न ऑक्सीजन और न ही इंजेक्शन।
विकास वर्मा ने कहा कि,''कोरोना महामारी में जिले की फेल चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की मांग माननीय मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से व एक दिन का सांकेतिक धरना शहर अध्यक्ष सचिन शुक्ला जी के नेतृत्व में दिया ।आप सभी से मांग है अपने घर कल से एक दिन का धरना जरूर दे जिससे साशन प्रशासन जागता रहे।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने CM योगी को लिखे पत्र में कहा,''वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए आपसे अनुरोध है कि हमारे द्वारा की गई विभिन्न मांगे जो जनता के स्वास्थ्य एवं जान से जुड़ी हुई हैं को अविलंब पूर्ण किया जाए। कोरोना गहामारी में गेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल स्टाफ द्वारा कोरोनापेशेंट एवं उनके तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है इसमें तत्काल प्रभाव सेसपार करते हए प्रिंसिपल को कार्यमुक्त किया जाए।
1. जो भी गरीज अस्पताल में विभिन्न परेशानियों के साथ पहुंच रहे हैं उनका तत्काल स्वास्थ्य जांच कर उनके भर्ती की पूर्ण व्यवस्था की जाए।
2. जिले के विभिन्न निजी अस्पतालों का सरकारी अधिग्रहण करते हए वहां ऑक्सीजन की सप्लाई दवाओं की सप्लाई के साथ ही मरीजों की भर्ती सुनिश्चित की जाए।
3. मेडिकल कॉलेज में अब तक चिकित्सीय लापरवाही के कारण जितनी भी मृत्यु हुई है उसकी निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों को दंडित किया जाए।
4.कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवारवालों को तत्काल ₹1000000 का मुआवजा दिया जाए।
5.अस्पतालों में ऑक्सीजन इंजेक्शन एवं दवाई के स्टॉक की पूर्ण जानकारी basti.nic.in पर रोजाना उपलब्ध कराई जाए।
6. अस्पताल की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एक टीम का गठन किया जाए जिसके डेली रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से आम जनमानस को दिया जाए।
7. दवाओं का एक फिक्स्ड रेट तय किया जाए एवं दवा इंजेवशन की कालाबाजारी पर पूर्णता रोक लगाई जाए।
8. दैनिक रूपसे मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले लोगों को ₹6000 प्रतिमाह दिया जाए।