बस्ती: कैली के अलावा कृष्णा मिशन हास्पिटल , एसआर एवं मेडिकल इंस्टीट्यूट देसिया में भी कोरोना मरीजो को किया जाएगा भर्ती
बस्ती: कोरोना मरीजो की सुविधा के लिए एल-2 कैली अस्पताल के अलावा कृष्णा मिशन हास्पिटल एंव एसआर एवं मेडिकल इन्स्टीट्यूट देसिया अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया जायेगा। उक्त जानकारी मुख्य विकास अधिकारी डा…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बस्ती: कैली के अलावा कृष्णा मिशन हास्पिटल , एसआर एवं मेडिकल इंस्टीट्यूट देसिया में भी कोरोना मरीजो को किया जाएगा भर्ती — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: कोरोना मरीजो की सुविधा के लिए एल-2 कैली अस्पताल के अलावा कृष्णा मिशन हास्पिटल एंव एसआर एवं मेडिकल इन्स्टीट्यूट देसिया अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया जायेगा। उक्त जानकारी मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 राजेश कुमार प्रजापति ने दी है।
उन्होने बताया है कि एमओआईसी स्तर अथवा अन्य प्राईवेट चिकित्सालयों द्वारा गम्भीर कोविड मरीजो को सीधे कैली अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। कैली अस्पताल में आक्सीजन सुविधायुक्त बेड न प्राप्त होने की दशा में मरीजो को भर्ती किए जाने में कठिनाई हो रही है, जिससे मरीजो तथा उनके परिजनों को अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होने निर्देश दिया है कि मरीजो की असुविधा के दृष्टिगत जनपद में एल-2 कैली अस्पताल के अतिरिकत कृष्णा मिशन हास्पिटल एंव एसआर एवं मेडिकल इन्स्टीट्यूट देसिया अस्पताल में भर्ती कराया जाय। यहाॅ रेफर करने से पूर्व आईसीसीसी का नम्बर-05545-245672 अथवा मो0नं0-7398372931 पर काल करके मरीज की स्थिति अवश्य बतायी जाय। वहाॅ तैनात डाक्टर/नोडल अधिकारी मरीज की स्थिति तथा एल-1 एवं एल-2 अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के आधार पर भर्ती की कार्यवाही पूरी करायेगें।
रिपोर्ट-विवेक गुप्ता
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।