बस्ती: बस्ती पहुचे काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का बस्ती आगमन पर बस्ती कांग्रेस कार्यकर्ता ने स्वागत किया। जिला पार्टी कार्यालय पर यूपी काग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने काग्रेस की जोनल समीक्षा की बैठक की।
प्रदेश अध्यक्ष श्री लल्लू ने समीक्षा बैठक में पूर्वांचल के जिलों में कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति पर हुई चर्चा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बीजेपी और बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर बोला हमला।यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने हाथरस की घटना पर बीजेपी पर बोला हमला।
प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने कहा कि,'' मुख्यमंत्री जी को यह स्पष्ट करना होगा की वो अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता से क्या-क्या कहेंगे| वो सबक क्यों नहीं लेते कार्रवाई क्यों नहीं करते, उन की सरकार है बच्ची को इलाज की जब जरूरत थी तो समुचित व्यव्सथा नहीं थी|
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,''किस की इजाजत से उस बेटी का अंतिम संस्कार किया गया| अब आप दूसरे तत्तवों की तरफ घुमाने की बजाए सीधे मुख्यमंत्री जी बता दे की उस बेटी को न्याय मिलेगा की नहीं मिलेगा| मुझे लगता है की पी़ड़ित परिवार और पूरे देश सुप्रीम कोर्ट के देख रेख में जांच चाहता है|
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,सरकार सुप्रीम कोर्ट की देखरेख की जांच से क्यों भाग रही है, अगर वो सही है तो उसे जांच से नहीं भागना चाहिए| आप को याद होगा की मैनपुरी में एक ब्रहम्ण परिवार की बेटी जिस के साथ घटना हुई जिसमें सीबीआई जांच का आदेश हुआ आज उस का परिवार दर-दर की ठोकर खा रहा है|
यूपी काग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि,सीबीआई जांच की सिफारिश हुई आज तक सीबीआई जांच शुरू नहीं हुई| सजीत यादव का अपहरण हुआ हत्या हुई सीबीआई जांच की सिफारिश हुई लेकिन आज तक शुरू नहीं हुई|
यूपी काग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि,''यूपीएससी का घोटाला हुआ आज तक सीबीआई जांच शुरू नहीं हुई, ये सरकार जांच पर जांच बैठा कर देश और उत्तर प्रदेश की जनता को धोखा दे रही है| राजस्थान की घटना पर अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,राजस्थान की जो घटना हुई हम सबकी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अविलम्ब परिजनों से बात की उन की मांगों को माना|
मायावती पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,''बहन जी (मायावती) का जो आरोप है... बहन जी सिर्फ यह बता दें न वो हाथरस गई, न वो गोरखपुर न लखीमपुर गई, न किसी के दुख सुख का हस्सा बनीं न किसी मुद्दों पर सड़क पर उतरी|
यूपी काग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी हुई लाठी चार्ज हुआ, कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया| बसपा बताए उसने हाथरस या तमाम दलित भाई बहनों के साथ जो घटनाएं हो रही है उस पर क्या कर रही है|
CM योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, पूरा देश जानता है की दंगों का मुकदमा किसके ऊपर दर्ज है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हों या उन के मंत्री हों उन के ऊपर दंगों के मुकदमें दर्ज रहे हैं| सरकार आने के बाद दंगों के मुकदमें वापस लिए गए हैं|
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,''देश जानता है प्रदेश जानता है दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक लोगों के ऊपर लगातार अत्याचार कौन सरकार कर रही है|कौन आरक्षण छीन रहा है, कौन लोगों विभाजन की स्थिति में प्रदेश को बांटना चाहते हैं, ये पूरा देश जानता है|