मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही 45+ लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, जिलाधिकारी ने की अपील...

बस्ती: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच शासन स्तर से अब 45 या उससे अधिक उम्र वालों को वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अस्पतालों में ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविध…

बस्ती: अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही 45+ लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, जिलाधिकारी ने की अपील...
बस्ती: अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही 45+ लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, जिलाधिकारी ने की अपील... — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच शासन स्तर से अब 45 या उससे अधिक उम्र वालों को वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अस्पतालों में ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा को फिलहाल खत्म कर दिया गया है। सोमवार से इन लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।




जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा,''शासन के निर्देश के क्रम में 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के प्रथम डोज़ के टीकाकरण का कार्य अब ऑनलाइन पंजीकरण के उपरांत ही किया जाएगा।सभी से अपील है कि पंजीकरण कराते हुए टीकाकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करा लें।


RegistrationURL- http://selfregistration.cowin.gov.in 




सोमवार से 45 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को वैक्सीन की पहली डोज ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही दी जाएगी। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को आदेश भी जारी कर दिया था। सभी जिलाधिकारियों, सीएमओ को भेजे गए पत्र में कहा गया था कि 10 मई से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा। 



वॉक-इन के जरिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था 10 मई से स्थगित कर दी गई है। टीके की दूसरी डोज का काम पहले की तरह चलेगा। यानी उन्हें कोरोना वैक्सीन ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही लगाई जाएगी। इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।