मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती: कुएं में मिली युवक की लाश, हत्या कर फेंका शव; जांच में जुटी पुलिस

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के पड़री गांव में एक युवक की लाश मिली। गांव के कुछ बच्चों ने कुएं में एक युवक को गिरा देखा तो गांव वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों…

बस्ती: कुएं में मिली युवक की लाश, हत्या कर फेंका शव; जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: कुएं में मिली युवक की लाश, हत्या कर फेंका शव; जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के पड़री गांव में एक युवक की लाश मिली। गांव के कुछ बच्चों ने कुएं में एक युवक को गिरा देखा तो गांव वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने सीढ़ी लगवाकर रस्सी के सहारे किसी तरह कुएं से शव को निकलवाया। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। युवक की कहीं हत्या कर लाश को कुएं में डाल देने की आशंका व्यक्त की जा रही है।



जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के पड़री गांव के देशी शराब के ठेका के पास झाड़ियों के बीच स्थित कुएं में एक 25 वर्षीय युवक का शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुएं में शव मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर किसी तरीके से कुंए से शव को बाहर निकालवाया। शव की पहचान कराने में जुटी है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नही हो पाई है।



एसओ अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दिया कि पड़री गांव के देशी शराब के ठेके के पास कुंए में एक लाश पड़ी है। इस सूचना के बाद मौके पर पुलिस एवं फॉरेसिंक टीम ने पहुंचकर शव को निकालकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।




सूचना: एक व्यक्ति जिसकी उम्र 20 से 25 वर्ष है काले बड़े बाल, गेहुँआ रंग, जिसकी उचाई लगभग 5 फुट है। जो गले में काले धागे में गोल ताबिज, काले रंग का पैन्ट, लाल रंग का शर्ट, मटमैला रगं का जैकेट पहने हुए हैं। जो थाना कलवारी अन्तर्गत ग्राम पड़ी में सड़क के किनारे कुँए में गिरे पड़े थे। | जिसकी मृत्यु हो गयी है। जिसकी पहचान अभी तक नही हो पायी है यदि किसी को इस व्यक्ति के सम्बन्ध में कोई जानकारी हो तो 

कृपया इन नम्बरो पर सम्पर्क करें।

अरविन्द कुमार शाही थानाध्यक्ष कलवारी

9454403113

आलोक कुमार पुलिस उपाधीक्षक कलवारी

9454401343

आशीष श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक बस्ती

9454400261




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।