मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: पैकोलिया क्षेत्र में दिव्यांग की चाकुओं से गोदकर हत्या, इंटर कॉलेज के पास झाडियों में मिला शव

बस्ती: बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र में एक विकलांग युवक की हत्या का मामला सामने आया है| सोमवार को खून से लतपथ युवक का शव इटवा कुनगाई गांव स्थित इंटर कालेज के पास झाडियों के में मिला| सूचना पर…

बस्ती: पैकोलिया क्षेत्र में दिव्यांग की चाकुओं से गोदकर हत्या, इंटर कॉलेज के पास झाडियों में मिला शव
बस्ती: पैकोलिया क्षेत्र में दिव्यांग की चाकुओं से गोदकर हत्या, इंटर कॉलेज के पास झाडियों में मिला शव — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र में एक विकलांग युवक की हत्या का मामला सामने आया है| सोमवार को खून से लतपथ युवक का शव इटवा कुनगाई गांव स्थित इंटर कालेज के पास झाडियों के में मिला| सूचना पर मौके पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | मामले की जांच पडताल में जुटी है।



विकलांग युवक की पहचान पैकोलिया थाना क्षेत्र के करनपुर सेंगर गांव निवासी सुनील कुमार निषाद के रूप में हुई है| विकलांग सुनील कुमार निषाद की चाकू से गोदकर हत्या की गई| आज सोमवार को जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटवा कुनगाई के पास उसका शव मिला है| झाड़ियों में लाश मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैली गयी। युवक के सिर के पीछे, पेट और चेहरे पर धारदार हथियार से प्रहार के कई निशान मिले हैं।



सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लिया। मौके पर एएसपी दीपेन्‍द्र नाथ चौधरी, सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्‍याय, फोरेंसिक टीम ने घटना स्‍थल का निरीक्षण किया। लोगो से पूछताछ कर जानकारी ली।



मृतक के परिजनों के मुताबिक,''कोलिया थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव निवासी महेश सुनील रविवार की देर शाम सुनील को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। देर रात तक उसके घर न आने पर खोजबीन की जा रही थी, लेकिन पता नहीं चल पाया था।



पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर हत्‍या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर मिले साक्ष्‍यों और जांच पडताल के आधार पर आवश्‍यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। शीघ्र ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।