बस्ती: बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर 12 वर्षीय एक दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है| सोमवार को सातवीं मे पढ़ रही दलित छात्रा के साथ बाइक सवार युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर हर्रैया पुलिस, एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी और सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है,''7वीं कक्षा की छात्रा अपनी बहन के साथ स्कूल आ रही थी| बहन पीछे रह गई, वह अकेले आगे चली आई है| इसी दौरान रास्ते में पास के गाँव के एक युवक ने छात्रा को रोक लिया और फिर उसे झाडियों में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा| स्कूल के अन्य बच्चों को आता देखकर दबंग पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया|
वह अपनी बहन के साथ पीड़ित छात्रा स्कूल पहुंची| बहन ने स्कूल में शिक्षकों को घटना की जानकारी दी है | शिक्षकों ने परिजन को स्कूल बुलाकर इसके बारे बताई| इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे | जहां छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती। पीड़िता को अस्पताल भेजकर पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा,'' पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।