मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शिवपाल ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को बताया 'अवसरवादी और महत्वाकांक्षी', बोले- वह 'शिष्य' नहीं, चेला भी बनने लायक नहीं

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कि…

शिवपाल ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को बताया 'अवसरवादी और महत्वाकांक्षी', बोले- वह 'शिष्य' नहीं, चेला भी बनने लायक नहीं
शिवपाल ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को बताया 'अवसरवादी और महत्वाकांक्षी', बोले- वह 'शिष्य' नहीं, चेला भी बनने लायक नहीं | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो0 रामगोपाल यादव,  जसवंतनगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव समेत अन्य नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे। ससे पूर्व खिलेश यादव ने एक रसानंद आश्रम, पंजाबी कालोनी में भण्डारा में भी शिरकत की। 


अखिलेश यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी की समाजवादी विरासत के हकदार हम सभी हैं। जसवंतनगर मैनपुरी और आसपास का जो भी विकास दिखाई दे रहा है, उसे नेताजी ने किया है। हम लोग इसे रुकने नहीं देंगे। उस विकास यात्रा को आगे बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा नेताजी ने जो समाजवादी रास्ता दिखाया है वही रास्ता गरीबों, किसानों और नौजवानों को आगे ले जाएगा।



अखिलेश यादव ने कहा कि जसवंतनगर और मैनपुरी के लोगों ने नेताजी के साथ मिलकर संघर्ष किया है। नेताजी को आगे बढ़ाया है। आज जसवंतनगर की पहचान सिर्फ प्रदेश ही नहीं देश और दुनिया में है। जसवंतनगर ने हमेशा नेताजी के सम्मान को आगे बढ़ाया है। हमें भरोसा है कि इस उपचुनाव में जसवंतनगर अपना पिछला रिकार्ड तोड़ देगा। एक-एक वोट साइकिल चुनाव चिह्न पर देकर श्रीमती डिम्पल यादव को जिताना है। 



 यादव ने कहा कि भाजपा को हमारे परिवार को लेकर बहुत परेशानी है। हम दूर हो जाएं तो दुष्प्रचार करते है कि परिवार में झगड़ा हैं। हम साथ रहें तो कहते है परिवारवादी हैं। भाजपा की बीमारी का इलाज नहीं है। इस बीमारी का एक ही इलाज है, वोट डाल कर भाजपा को रिकार्ड मतों से हरा दीजिए। 



सपा सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के खिलाफ साजिश करेगी, फर्जी मुकदमें दर्ज कराएगी। अफवाह फैलाएगी। भाजपा हर तरह की तिकड़मबाजी करेगी। हम सबको भाजपा के तिकड़मों से सावधान रहना है। जो वोट बाहर कहीं हो उन्हें बुला लीजिए। पूरा का पूरा वोट डलवाना है।



  पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। आज नेताजी हम सबके बीच नहीं हैं। मैनपुरी में जो विकास हुआ है, नेताजी ने कराया है। भाजपा ने कोई काम नहीं किया है।



 शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी के बहुत सपने थे। उन सपनों को मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में हम और डिम्पल मिलकर पूरा करेंगे। नेताजी के सपनों को पूरा करने के लिए श्री अखिलेश यादव का सहयोग लेंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि नेताजी के सामने जब-जब चुनौतियां आयी थी, जसवंतनगर ने मुकाबला किया और नेताजी के पक्ष में खड़ा रहा। 



शिवपाल ने भाजपा प्रत्याशी को अवसरवादी और महत्वाकांक्षी बताते हुए कहा कि वह शिष्य नहीं, चेला भी बनने लायक नहीं है। वह स्वार्थी है। 

शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बेईमानों ने भाई से भाई को बांटने का काम किया है। देश बांट रहे है। गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज नौकरशाही बेलगाम है। बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। किसान, नौजवान सभी परेशान है।     



बता दें, समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव को होने वाले है।  समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद डिंपल को चुनाव के मैदान में उतारा है। 



डिम्पल यादव के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी से दो बार लोकसभा सदस्य रहे रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है| शिवपाल सिंह यादव के करीबी रहे रघुराज सिंह शाक्य ने खुद को मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव का चेला बताया था| नामांकन से पहले वह नेताजी की समाधि पर आशीर्वाद लेने भी पहुंचे थे।



सोमवार को शिवपाल यादव ने पहली बार बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य पर निशाना साधा और कहा कि वो कह रहे हैं कि मैं शिवपाल का शिष्य हूं लेकिन शिष्य तो दूर तुम चेला भी नहीं हो। शिवपाल सिंह यादव ने कहा "तुम तो महत्वाकंक्षी हो, स्वार्थी हो, अवसर वादी हो| अगर चेला भी होते तो छिपकर नहीं जाते| मिलकर और बता कर जाते|" 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।