बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रत्येक 2.76 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि जिले में 1062 बैंक शाखा और आउटलेट उपलब्ध है। भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार प्रत्येक 05 किलोमीटर क्षेत्र में कोई बैंक शाखा एवं आउटलेट/ग्राहक सेवा केन्द्र अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
उन्होने बताया कि जिले मेें 181 बैंक की शाखाए है। कुल 568 बैंकिंग आउटलेट/आईपीपीवी सेण्टर तथा 127 एटीएम है। इसके अलावा इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक की 01 शाखा तथा 185 बैंकिंग आउटलेट/आईपीपीवी सेण्टर है। इसमें वाणिज्यिक बैंक की 99, बडौदा यू0पी0 बैंक/पूर्वान्चल बैंक की 61 तथा सहकारी बैंक की 21 शाखाए एवं इनके द्वारा संचालित कुल 568 बीसी/ग्राहक सेवा केन्द्र संचालित है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 794836 प्रधानमंत्री जनधन खाते है। इसमें से 698768 सरकारी बैंक, 812 निजी बैंक तथा 95256 खाते क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में कुल 63704, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 313464 तथा अटल पेंशन योजना में 18963 खाते है।
उन्होने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार जिले में वित्तीय साक्षरता परामर्श केन्द्र भी संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ब्लाक, न्यायपंचायत एवं ग्रामीण स्तर पर गोष्ठी आयोजित कर लोगों को बैंक की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाती है। साथ ही बैंक द्वारा संचालित योजनाओं, खातों, बैंकिंग सुविधाओ, डिजिटल बैंक सेवाओं एवं धोखाधडी से बचने के लिए आवश्यक सावधानी के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता हैं।
उन्होने बताया कि वर्ष 2019-20 में 17 साक्षरता कैम्प आयोजित किए गये तथा महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों, वरिष्ठ नागरिको, शिक्षित बेरोजगारों को जागरूक किया गया है।