नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| 31 अगस्त की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 36 लाख 21 हजार के पार पहुँच गया है|
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 78,512 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 362,1245 तक पहुंच गई है| पिछले 24 घंटों में COVID19 से 971 और मौतों के साथ देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 64,469 हो गई है
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 78,512 नए मामले सामने आए, 971 मौतें हुईं। देश में COVID-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 36,21,246 है, जिसमें 7,81,975 सक्रिय मामले, 27,74,802 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 64,469 मौतें शामिल हैं|