मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सभी राशन कार्ड धारकों को तीन माह का मुफ्त राशन, डेलीवेजस वालों को प्रति परिवार एक हजार रूपये दिया जायेगा: बस्ती DM

बस्ती: कोरोना के कारण प्रभावित गरीब और जरूरतमंद को तत्काल राहत पहुॅचाने के लिए सभी राशन कार्ड धारको को तीन माह का राशन निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेंगा। इसके साथ ही दैनिक रूप से कार्य करने वालों को प्रत…

सभी राशन कार्ड धारकों को तीन माह का मुफ्त राशन, डेलीवेजस वालों को प्रति परिवार एक हजार रूपये दिया जायेगा: बस्ती DM
सभी राशन कार्ड धारकों को तीन माह का मुफ्त राशन, डेलीवेजस वालों को प्रति परिवार एक हजार रूपये दिया जायेगा: बस्ती DM — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  कोरोना के कारण प्रभावित गरीब और जरूरतमंद को तत्काल राहत पहुॅचाने के लिए सभी राशन कार्ड धारको को तीन माह का राशन निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेंगा। इसके साथ ही दैनिक रूप से कार्य करने वालों को प्रति परिवार एक हजार रूपये की धनराशि भरण-पोषण भत्ता दिया जायेंगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने बताया कि यह धनराशि उन्हें दिये जा रहे निःशुल्क राशन के अलावा होगी। 



 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होने कहा कि नगरीय क्षेत्र में ईओ नगर पालिका/नगर पंचायत तथा ग्रामीण क्षेत्र में   बीडीओ यह सूची तैयार करेंगे। इसके अलावा प्रवासी श्रमिको/कामगारों/मजदूरो/नाविको की सूची संबंधित तहसील द्वारा तैयार किया जायेंगा तथा इसे राहत आयुक्त की वेबसाइट पर फीड किया जायेंगा।



उन्होने कहा कि दैनिक रूप से कार्य करने वाले ढेला, खोमचा, रेहडी, पटरी दुकानदार, पंजीकृत श्रमिक, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा/ई-रिक्शा चालक, कुली, पल्लेदार, नाविक, नाई, धोबी, मोची, हलवाई को यह धनराशि दी जायेंगी। उन्होने बताया कि पिछले वर्ष प्रवासी श्रमिको को एक हजार रूपये की धनराशि सीधे उनके खाते में दी गयी थी। इसके अलावा भी ऐसे परिवार बचे रह सकते है, जिनके पास अपने परिवार के भरण-पोषण की सुविधा नही है। संबंधित उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी इनकी अलग से सूची तैयार करेंगे। 



उन्होने निर्देश दिया है कि इसके लिए पात्र व्यक्तियों का नाम, पिता का नाम, पता, आयु, व्यवसाय, व्यवसाय स्थल का पता, बैंक का नाम, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, मोबाइल नम्बर, पहचान पत्र संख्या का विवरण तैयार करें। नोडल अधिकारी डाटा का सत्यापन करेंगे तथा सूची त्रुटिहीन होने का प्रमाण पत्र देंगे।  बैठक में उप जिलाधिकारी आशाराम वर्मा, आनन्द श्रीनेत, सुखवीर सिंह, नीरज प्रसाद पटेल, ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, इन्द्रपाल सिंह, संजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहें।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।