मुख्य सामग्री पर जाएँ
6 अक्टूबर 2026

बस्ती: लालपुर गांव को बनाया गया कंटेनमेंट जोन, सभी लोगों का होगा Covid-19 टेस्ट, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बस्ती: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने अधिकारियों को किया निर्देशि???। परसरामपुर थाना के लालपुर गांव में सैनिटाइजेशन करवाने, सभी परिवारों में दवा वितरित कराने-साफ-सफाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्द…

बस्ती: लालपुर गांव को बनाया गया कंटेनमेंट जोन, सभी लोगों का होगा Covid-19 टेस्ट, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
बस्ती: लालपुर गांव को बनाया गया कंटेनमेंट जोन, सभी लोगों का होगा Covid-19 टेस्ट, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने अधिकारियों को किया निर्देशि???। परसरामपुर थाना के लालपुर गांव में सैनिटाइजेशन करवाने, सभी परिवारों में दवा वितरित कराने-साफ-सफाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित। उन्होंने कहा,''पूरे लालपुर गांव को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है| शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक कार्यवाही की जाएगी|



उन्होंने कहा,''आरआरटी टीम भेजकर वहां निवास कर रहे सभी लोगों का जांच कराया जा रहा है| कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए उन्हें आवश्यक दवाएं भी दी जा रही हैं| DM ने गांव के लोगों से अपील किया है कि डॉक्टरों द्वारा दी गई दवा का सेवन करें तथा कोरोना वायरस की जांच में सहयोग करें।



उन्होंने बताया,'' परसरामपुर थाना के लालपुर गांव में निवास कर रहे गुंनन श्रीवास्तव ओपेक कैली अस्पताल में भर्ती थे और 18 अप्रैल को उनकी मृत्यु हुई थी| उनके अन्य दो भाई लल्लू श्रीवास्तव तथा झीन बाबू श्रीवास्तव स्थाई रूप से लखनऊ में निवास करते थे और इन दोनों भाइयों की 22 अप्रैल तथा 25 अप्रैल को लखनऊ में मृत्यु हुई है|




गुंनन श्रीवास्तव के दाह संस्कार में लल्लू श्रीवास्तव मखौड़ा धाम में श्मशान घाट पर आए थे तथा वहीं से लखनऊ वापस हो गए थे| गांव में अब कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुसार कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है सैनिटाइजेशन की कार्यवाही की जा रही है| वहां निवास कर रहे हैं सभी लोगों की आरआरटी टीम द्वारा कोरोना की जांच कराई जा रही है और उन्हें सुरक्षात्मक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 4 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।