मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: पशु चोरी करने वाले चार शातिर चोर पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पशु चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया| अभियुक्तो के अवैध असलहा व कारतूस के साथ पिकअप तथा मोटर साइकिल बरामद किया गया| पुलिस ने बत…

बस्ती: पशु चोरी करने वाले चार शातिर चोर पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार
बस्ती: पशु चोरी करने वाले चार शातिर चोर पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पशु चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया| अभियुक्तो के  अवैध असलहा व कारतूस के साथ पिकअप तथा मोटर साइकिल बरामद किया गया| पुलिस ने बताया,'पशुओं की चोरी करने वाले चार अभियुक्तों (मुबारक, रज्जाक, प्रमोद सोनकर और विशाल) को दबौला रोड पर एकटेकवा बाजार से करीब 500 मीटर पहले तालाब पुलिया के पास से दो तमन्चा 12 बोर, दो जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।



अरेस्ट चोरों की पहचान ,'' मो0 मुबारक पुत्र कैश मुहम्मद निवासी ग्राम बाबूहर्दी थाना कप्तानगंज,  रज्जाक पुत्र अब्दुल सलाम निवासी कसाईबाड़ा गड़गोड़िया थाना कोतवाली ,  प्रमोद सोनकर पुत्र शिवकुमार निवासी पाण्डेय स्कूल चईयाबारी थाना कोतवाली और विशाल पुत्र रामजियावन निवासी ग्राम पिपराजप्ती थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती के रूप में हुई| अभियुक्तों के पास से 1 पिकअप गाड़ी-मोटर साइकिल ,4 मोबाइल,  9 हजार 7 सौ 80 रुपये बरामद।





पुलिस ने बताया,'कल यानी सोमवार को विगत दिनों मे जनपद में घटित हो रही है पशु चोरी की घटनाओं के अनावरण व सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तार हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सूचना मिली की कि बौला रोड पर एकटेकवा बाजार से करीब 500 मीटर पहले तालाब पुलिया के पास दुबौला के तरफ से पिकअप गाड़ी व मोटर साइकिल से कुछ पशु चोर आ रहे है|




जिस पर प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज व प्रभारी स्वाट टीम मय पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा एकटेकवा बाजार से करीब 500 मीटर पहले तालाब पुलिया के पास थे कि बौला के तरफ से आती हुई पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक द्वारा ब्रेक लगा दिया गया। सभी लोग गाड़ी से उतरकर भागने लगे, भागते हुए पुलिस टीम पर फायर किया गया लेकिन संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एकबारगी घेर कर आवश्यक बल का प्रयोग कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 




पुलिस पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोग रात्रि के समय इसी पिकअप गाड़ी संख्या UP 51 AT 4768 से दूर-दूर तक जाकर गाय-भैस आदि की चोरी करके इसी पिकअप मे लाद कर जानवर मण्डी खलीलाबाद व जुबेरगंज अयोध्या में बेचकर पैसा आपस में बांट लेते है। दिनांक 17.03.2021 की रात्रि हेलवईया थाना परसरामपुर से एक भैस व उसका बच्चा तथा दिनांक 07.04.2021 की रात हम लोगों द्वारा ग्राम श्रृंगीनारी गौशाला थाना परसरामपुर से दो भैस चुराकर जानवर मण्डी खलीलाबाद बेच दिये थे| जिससे प्राप्त रुपया 1,07,000/- (एक लाख सात हजार रुपये) को आपस मे हम लोगो द्वारा बांट लिए थे और दिनांक 07.06.2021 को हम लोग पशुओं की चोरी करने जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया। 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।