मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: परसरामपुर इलाके में मेडिकल स्टोर व पतंजली स्वदेशी केन्द्र की दुकानों से चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परसरामपुर थाना पुलिस ने आज यानी मंगलवार को मेडिकल स्टोर व पतंजली स्वदेशी केन्द्र की दुकानों से चोरी करने के मामले में फरार चल रहे तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया| S…

बस्ती: परसरामपुर इलाके में मेडिकल स्टोर व पतंजली स्वदेशी केन्द्र की दुकानों से चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
बस्ती: परसरामपुर इलाके में मेडिकल स्टोर व पतंजली स्वदेशी केन्द्र की दुकानों से चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परसरामपुर थाना पुलिस ने आज यानी मंगलवार को मेडिकल स्टोर व पतंजली स्वदेशी केन्द्र की दुकानों से चोरी करने के मामले में फरार चल रहे तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया| SHO परसरामपुर राजेश कुमार मिश्र ने टीम के साथ किया गिरफ्तार। अभियुक्तों को परशुरामपुर के श्रृंगीनारी मंदिर मोड़ से पुलिस ने दिनेश पथरकट, कालू राजभर, देवशरन उर्फ अमन को किया गिरफ्तार। पुलिस ने चोरों के पास से गत्ता का साबुन , सैम्पु सैम्पु,साबुन पाउडर,हारलिक्त हिमालय तेल, बोर्न बीटा ,टैबलेट d5,  हिमालय तेल, लिव 52 किया बरामद।




पुलिस ने बताया,'' दिनांक 03.04.2021 को थाना परसरामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 141/2021 व 142/2021 धारा 457/ 380 IPC से सम्बन्धित वांछित तीन अभियुक्तों को आज श्रृंगीनारी मन्दिर मोड़ थाना परसरामपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।



पुलिस ने बताया,'''गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगो द्वारा रात्रि में दुकानों के सटर के तालों को तोड़कर सामान को चुराते है तत्पश्चात उन्ही चोरी के सामानों को बेचने के बाजार जाते थे और जो पैसा मिलता था उसे हम लोग बांटकर खर्च करते थे। हम लोगो ने सभी पैसे खर्च कर दिये और अब हम लोगों के पास पैसे नही होने पर बचे हुए चोरी के सामानों को बेचने जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा आज पकड़ लिया गया।



दिनांक 03.04.2021 को विजय कुमार वर्मा पुत्र मोतीलाल वर्मा (निवासी ग्राम नगर बहेरा थाना परसरामपुर) द्वारा थाना परसरामपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया था कि गोपीनाथ बाजार में मेरे पतंजली स्वदेशी केन्द्र के नाम से दुकान से दिनांक 22/23.03.2021 की रात्रि में चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर एक गत्ता सेम्पू, एक गत्ता साबुन व ड्रावर में रखे लगभग 3000 रुपये उठा ले गये, जिसके सम्बन्ध में थाना परसरामपुर जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 141/2021 धारा 457/380 IPC पंजीकृत किया गया था।




दिनांक 03.04.2021 को रवि कुमार वर्मा पुत्र सन्तीराम वर्मा (निवासी ग्राम मिश्रौली थाना परसरामपुर) द्वारा थाना परसरामपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था कि मड़रिया तिराहे से 300 मीटर दूर छपिया मार्ग पर सलेमपुर गांव के अन्तर्गत मेरे फैबलाइफ फार्मा व मेडिकल स्टोर से दिनांक 22/23.03.2021 की रात्रि को अज्ञात लोगों द्वारा मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर बॉडी मसाजर मशीन, सिकाई मशीन, हिमालया शैम्पू, साबुन तथा होर्लिक्स, बोर्नबिटा, काम्पलॉन एवं हिमालय कम्पनी के कई सारे टॉनिक्स व टैबलेट उठा ले गये जिसके सम्बन्ध में थाना परसरामपुर जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 142/2021 धारा 457/380 IPC पंजीकृत किया गया था।






गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:- 

(01) दिनेश पथरकट पुत्र मन्नू निवासी ग्राम रामघाट थाना हरैया।

02) कालू राजभर पुत्र बलिराम निवासी ग्राम मिश्रौलियाधीश थाना परसरामपुर| 

(03) देवशरण उर्फ अमन पुत्र रमाशंकर यादव ग्राम श्रृंगीनारी थाना परसरामपुर|



बरामदगी का विवरण: 2 जॉनसन तेल शीशी 500ML, 2 पतंजली शैम्पू 200ML, 5 एलमॉण्ड तेल 50ML, 6 पियर्स साबुन, 31 नीम कान्ति साबुन, 8 केटो फ्लाई साबुन, 6 जेण्टल विवो साबुन, 5 मारगो साबुन, 1 बोर्न बिटा, 1 काम्पलॉन, 2 केटो स्टार शॉप, 2 हिमालया बेबी पाउडर,1 हिमालया रिफ्रेशिंग शॉप, 1 हार्लिक्स,1 मेलाग्रो,1 हिमालया बेबी शॉप ।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।