मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गंगा में तैरते शवों को लेकर सवाल उठाए जाने पर FIR दर्ज होने के बाद बोले रिटायर्ड IAS- नमस्कार! मैं यूपी का सबसे बड़ा अपराधी सूर्यप्रताप सिंह बोल रहा हूँ, जल्द ही मुझे हिस्ट्रीशीटर घोषित कर...

लखनऊ : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ उन्नाव में फआईआर दर्ज की गई है| उन्नाव सदर कोतवाली पुलिस ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप के एक ट्वीट का संज्ञान लिया है| सदर कोतवाली मे…

गंगा में तैरते शवों को लेकर सवाल उठाए जाने पर FIR दर्ज होने के बाद बोले रिटायर्ड IAS- नमस्कार! मैं यूपी का सबसे बड़ा अपराधी सूर्यप्रताप सिंह बोल रहा हूँ, जल्द ही मुझे हिस्ट्रीशीटर घोषित कर...
गंगा में तैरते शवों को लेकर सवाल उठाए जाने पर FIR दर्ज होने के बाद बोले रिटायर्ड IAS- नमस्कार! मैं यूपी का सबसे बड़ा अपराधी सूर्यप्रताप सिंह बोल रहा हूँ, जल्द ही मुझे हिस्ट्रीशीटर घोषित कर... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ उन्नाव में फआईआर दर्ज की गई है| उन्नाव सदर कोतवाली पुलिस ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप के एक ट्वीट का संज्ञान लिया है| सदर कोतवाली में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी पर महामारी एक्ट, आपदा प्रबंधन एक्ट व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है|



एफआईआर दर्ज होने के बाद सूर्य प्रताप सिंह ने कई ट्वीट किए हैं| एक ट्वीट में लिखा है कि,''नमस्कार! मैं उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा अपराधी सूर्यप्रताप सिंह बोल रहा हूँ।  मेरा अपराध है की मैंने जनता के लिए बेड, आक्सीजन और दवाइयों की माँग की.. मेरा अपराध है की मैंने जनता के शवों का सम्मान से अंतिम संस्कार करने की माँग की.. दो मिनट मेरी बात जरूर सुनें सरकार।




सूर्य प्रताप सिंह ने कहा,''जल्द ही मुझे हिस्ट्रीशीटर घोषित कर मुझपर 50 हज़ार का इनाम रख दिया जाए। वैसे ट्वीट करने से अगर ‘छवि की हत्या’ हो रही हो तो 302 के तहत मुझपर हत्या का मुक़दमा भी चलाया जा सकता है। संविधान की कठोरतम धाराएँ लगाइए, क्रूरता में किसी प्रकार की कमी ना रह जाए।



सूर्य प्रताप सिंह ने कहा ,''माँ गंगा में तैरते 2000 शवों पर सरकार का जवाब - FIR|   माँ गंगा भी तुम्हें माफ नहीं करेंगी याद रखना।



सूर्य प्रताप सिंह ने कहा,''आज उन्नाव में मेरे ऊपर गंभीर धाराओं में एक और मुक़दमा दर्ज कर दिया गया है।  उन्नाव पुलिस का कहना है की ‘तैरती लाशों’ पर मेरे द्वारा किया गया ट्वीट भ्रामक है। योगी जी ने दो दिन में लगातार दो ‘मुक़दमे’ तोहफ़े में दिए हैं। ये ‘यूपी मॉडल’ की पोल खोलने का इनाम है। 



 धारा 153, 465, 505, 21, 54 और IT Act 67 के तहत मेरे ऊपर उन्नाव पुलिस ने मुक़दमा लिख दिया है। क्या उन्नाव में कोई लाशें नहीं तैर रही? क्या मुझपर मुक़दमा कर देने से सच बदल जाएगा? 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।