बस्ती: शासन की मंशा के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंर्तगत कार्ड धारको को राशन आदि की उपलब्धता निःशुल्क रूप से सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से विकास खंड बहादुरपुर की…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
गरीबों का राशन डकार रहे कोटेदार | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: शासन की मंशा के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंर्तगत कार्ड धारको को राशन आदि की उपलब्धता निःशुल्क रूप से सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से विकास खंड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत केवचा में कार्यरत विक्रेता राजेंद्र प्रसाद के वितरण की स्थलीय जाँच क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सदर द्वारा दिनांक 16.06. 2021 को किया गया|
जाँच में विक्रेता के गोदाम का भौतिक सत्यापन किये जाने पर मौके पर मात्र 70 किलो गेहूं तथा 20 किलो चावल पाया गया जबकि विक्रेता के स्टॉक में 41.40 कुंतल गेहू, 28.15 कुंतल चावल तथा 0.90 कुंतल चीनी उपलब्ध होना चाहिए था कम स्टॉक के सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित विक्रेता के भाई द्वारा बताया गया कि इसके अलावा कही भी राशन नहीं रखा है,
विक्रेता के स्टॉक में उक्त राशन कम पाए जाने की स्थिति में विक्रेता के विरुद्ध विधिक कार्यवाही के अंतर्गत जिलाधिकारी बस्ती के आदेश दिनांक 18 जून 2021 के अनुक्रम में थाना कलवारी में मुकदमा पंजीकृत कराये जाने की कार्यवाही कराया गया है तथा राशन वितरण के सम्बन्ध कार्ड धारको द्वारा जाँच के समय दिए गए बयान के आधार पर पाई गयी अनियमितता के आधार पर विभागीय कार्यवाही के अंतर्गत जिलाधिकारी बस्ती के अनुमोदन दिनांक 18 जून 2021 के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर बस्ती द्वारा विक्रेता राजेंद्र प्रसाद की दुकान का अनुबंध निलंबित किये जाने की कार्यवाही किया गया है
रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।