मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ये विपक्षी दलों की बैठक नहीं': शरद पवार के राष्ट्र मंच के नेताओं के साथ बैठक करने पर राउत

नई दिल्ली: NCP नेता शरद पवार के राष्ट्र मंच के नेताओं के साथ बैठक करने पर शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा कि ,''ये बैठक विपक्षी दलों की बैठक नहीं हैं| दरअसल,बीजेपी को रोकने के लिए तीसरे मोर्चे के गठन…

ये विपक्षी दलों की बैठक नहीं': शरद पवार के राष्ट्र मंच के नेताओं के साथ बैठक करने पर राउत
ये विपक्षी दलों की बैठक नहीं': शरद पवार के राष्ट्र मंच के नेताओं के साथ बैठक करने पर राउत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: NCP नेता शरद पवार के राष्ट्र मंच के नेताओं के साथ बैठक करने पर शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा कि ,''ये बैठक विपक्षी दलों की बैठक नहीं हैं| दरअसल,बीजेपी को रोकने के लिए तीसरे मोर्चे के गठन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है| राष्ट्र मंच की एक बैठक बुलाई गई है|इस बैठक को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले विपक्षी अलायंस बनाने की कोशिशों का हिस्‍सा माना जा रहा है| हालांकि, शरद पवार के घर राष्ट्र मंच की बैठक से पहले सफाई दी गई है कि यह तीसरे मोर्चे की बैठक नहीं है|




शरद पवार के राष्ट्र मंच के नेताओं के साथ बैठक करने पर संजय राउत ने कहा कि,''पवार साहब एक बड़े नेता हैं और उनसे लोग राजनीति, अर्थव्यवस्था, अन्य मुद्दों पर सलाह लेते हैं। लेकिन ये बैठक विपक्षी दलों की बैठक है ये मैं नहीं मानता क्योंकि इस बैठक में SP ,BSP, YSRCP, TDP, TRS नहीं हैं|




राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार आज मंगलवार को गैर-कांग्रेसी विपक्षी दलों की बैठक की मेज़बानी करेंगे| बैठक में कांग्रेस को आमंत्रित नहीं किया गया है| NCP के एक नेता ने कहा,''विपक्षी पार्टियों की बैठक तय की गई है। इसमें AAP, RJD, TMC, NCP के नेता शामिल होंगे। बैठक में आगामी लोकसभा अधिवेशन और देश की राजनीति पर चर्चा होगी और सभी राजनीतिक दलों को एकजुट कैसे किया जाए उस पर चर्चा होगी। धीरे-धीरे सभी दलों को आगे बढ़ाने का काम आगे किया जाएगा| 



इस बैठक से जुड़े लोगों ने स्पष्ट किया है कि इस मीटिंग का 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी से लड़ने के लिए तीसरे मोर्चे के गठन के वास्ते लोगों को साथ लाने से कोई लेना-देना नहीं है|



पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने सोमवार शाम ट्वीट किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार उनके "राष्ट्र मंच" की एक बैठक की मेजबानी करेंगे| सिन्हा ने कहा, "हम शाम 4 बजे (आज) राष्ट्र मंच की बैठक करेंगे| शरद पवार अपने घर पर बैठक की मेजबानी करने के लिए सहमत हो गए हैं|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।